Wednesday, August 5, 2026

एचडीएफसी लाइफ का एयूएम 4 लाख करोड़ के ऐतिहासिक स्तर को पार

  • कंपनी की विवेकपूर्ण फंड प्रबंधन नीति का प्रमाण, जो ग्राहकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों को सुरक्षित रूप से हासिल करने और गर्व के साथ जीवन जीने में सक्षम बनाती है।

शिलांग: भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एचडीएफसी लाइफ ने घोषणा की है कि उसकी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) हाल ही में ₹4 लाख करोड़ के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार कर गई है। यह उपलब्धि कंपनी के उस मजबूत संकल्प को दर्शाती है, जिसके तहत वह विवेकपूर्ण और अनुशासित फंड प्रबंधन के माध्यम से अपने पॉलिसीधारकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बना रही है ।

पिछले 25 वर्षों में एचडीएफसी लाइफ ने ग्राहकों का विश्वास लगातार मजबूत किया है। कंपनी ने नवोन्मेषी और सरल उत्पादों के माध्यम से ग्राहकों की दीर्घकालिक वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया है।  साथ ही, तकनीक-आधारित सेवाओं, ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप संपर्क माध्यमों और प्रमुख व्यावसायिक मानकों पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के जरिए कंपनी ने अपने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाया है और उनके बीच भरोसे को बनाए रखा है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए एचडीएफसी लाइफ के मुख्य निवेश अधिकारी (Chief Investment Officer) एवं मुख्य रणनीति अधिकारी (Chief Strategy Officer) प्रसून गजरी ने कहा, एचडीएफसी लाइफ में ‘प्रोटेक्टिंग इंडिया विद प्राइड’ का हमारा दर्शन हमारे व्यवसाय के हर पहलू का मार्गदर्शन करता है।  यही सोच हमारे उत्पादों की डिजाइन, उनकी सेवा प्रणाली और सबसे महत्वपूर्ण, हमारे पॉलिसीधारकों के निवेश के प्रबंधन में भी झलकती है।  4 लाख करोड़ के एयूएम के आंकड़े को पार करना और मात्र चार वर्षों में एयूएम को दोगुना करना इसी दर्शन का परिणाम है।

उनका ध्यान अनुशासित निवेश पद्धतियों और रणनीतिक परिसंपत्ति आवंटन पर केंद्रित रहा है, जिसने हमें पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा करते हुए दीर्घकालिक और जोखिम-समायोजित (रिस्क-एडजस्टेड) रिटर्न प्रदान करने में सक्षम बनाया है।” एयूएम किसी बीमा कंपनी के आकार, वित्तीय मजबूती, निवेश प्रबंधन क्षमता और ग्राहकों के दीर्घकालिक विश्वास का महत्वपूर्ण संकेतक होता है। एचडीएफसी लाइफ के एयूएम में लगातार हुई वृद्धि का आधार उसका विविध उत्पाद पोर्टफोलियो है, जिसमें सुरक्षा (प्रोटेक्शन), बचत (सेविंग्स) और निवेश (इन्वेस्टमेंट) से जुड़े जीवन बीमा समाधान शामिल हैं। ये उत्पाद लोगों की जीवन के प्रत्येक चरण में बदलती वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

वर्तमान में कंपनी का ऋण-इक्विटी अनुपात (Debt-Equity Ratio) 72:28 है। इसके ऋण निवेश का बड़ा हिस्सा सरकारी बॉन्ड और AAA-रेटेड प्रतिभूतियों में निवेशित है, जो पूंजी संरक्षण और जोखिम-समायोजित प्रतिफल पर कंपनी के विशेष ध्यान को दर्शाता है। एयूएम में इस उल्लेखनीय वृद्धि के साथ-साथ एचडीएफसी लाइफ ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY’26) में 99.7% का दावा निपटान अनुपात (Claim Settlement Ratio)* भी बनाए रखा है। यह कंपनी की ग्राहक-केंद्रित कार्यप्रणाली और सेवा उत्कृष्टता के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles