Saturday, April 18, 2026

‘एमएलए कप लखीपुर’ 2025 फुटबॉल चैम्पियनशिप के सीजन 4 संपन्न, राज्य के दो मंत्री कृष्णेंदु पाल और कौशिक राय की मौजूदगी में हुआ फ़ाइनल मैच 

  • फ़ाइनल मैच में ह्मारखलीन जीपी ने 2 – 1 से पालोरबंद जीपी को हराया

लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के लाबाक चाय बागान खेल मैदान में ‘एमएलए कप लखीपुर’ 2025 के सीजन 4 फ़ुटबाल चैम्पियनशिप के फ़ाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। खेल के आरंभ में महान गायक जुबिन गर्ग को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। फाइनल खेल में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कृष्णेंदु पाल बतौर विशेष अतिथि मंत्री कौशिक राय की उपस्थिति रही।

इसके अलावा भाजपा के कछार इकाई के अध्यक्ष रूपम साहा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। फ़ाइनल मैच में ह्मारखलीन जीपी ने 2 – 1 से पालोरबंद जीपी को हराया। दोनों मंत्रियों ने विजेता एवं उप – विजेता टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस वर्ष लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में 32 स्थानों पर खेल हुए जिसमें 388 टीम के माध्यम से 5697 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता टीम को एक लाख एक हज़ार इनाम एवं ट्रॉफी जबकि उप – विजेता टीम को इक्यावन हज़ार और ट्रॉफी दी गई।

मालूम हो कि लखीपुर विस क्षेत्र में एमएलए कप काफी चर्चित फुटबाल चैम्पियनशिप है। प्रज्ञा योजना के तहत आयोजित टूर्नामेंट में चाय बागन एवं ग्राम स्तर के फ़ुटबाल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा। यही नहीं ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आया है। इस अवसर पर श्रीभूमि जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव बनिक, सह जिला आयुक्त ध्रुबज्योति पाठक, सह जिला पुलिस अधीक्षक पृथ्वीराज राजखोवा, भाजपा नेता संजय ठाकुर एवं अन्य प्रतिष्ठित अतिथिगण उपस्थित थे।

इसके पहले मंत्री कौशिक राय ने अपने संबोधन में खेल की शुरुआत करने के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। टूर्नामेंट के संबंध में डाटा साझा की। जबकि मंत्री कृष्णेंदु पाल ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे क्षेत्र में खेल के प्रति एकता, जुनून और प्रेम को मजबूत करते रहें। मंत्री कौशिक राय के प्रयासों की सराहना की। मालूम हो कि फ़ाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मैच पूरा आनंद उठाया।

Popular Articles