Saturday, April 18, 2026

कछार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 90 करोड़ मूल्य के याबा टेबलेट जब्त, दो गिरफ्तार

  • अब तक सबसे बड़ी कामयाबी  

नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस को ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एक विशेष इनपुट के आधार पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में याबा टेबलेट जब्त किया है। ब्लैक मार्केट में जब्त याबा टेबलेट की कीमत नब्बे ( 90 ) करोड़ बताया गया।

  • VIDEO

इस सिलसिले में दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष का अभी तक सबसे बड़ी जब्ती है। उन्होंने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, कछार पुलिस ने धोलाई पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत धोलाखाल सीमा चौकी के सामने मादक पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया और एक बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

वाहन के गुप्त कक्ष में छिपाकर रखे गए 30 काले पॉलीथीन में लिपटे पैकेट में तीन लाख याबा टेबलेट बरामद की गई। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान मणिपुर चूड़ाचांदपुर के निवासी सैमुअल लहुंगडिम (27 ) और एंडी कुकी ( 27 ) के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान, मादक पदार्थों के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन पंजीकरण संख्या एएस 01 पीसी 8976 को जब्त कर लिया गया है।

मादक पदार्थों को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया है। ड्रग डिटेक्शन किट द्वारा की गई जांच में मेथामफेटामाइन के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि अवैध पदार्थ चुराचांदपुर, मणिपुर से लाया गया था। मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles