Sunday, September 6, 2026

कछाड़ जिले के पालंगघाट, डुगुरु बस्ती में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय श्री श्री शिवमहापुराण की कथा 

  • पूर्व मंत्री स्वर्गीय दीनेश प्रसाद ग्वाला के पैतृक गांव में ग्वाला परिवार द्वारा किया जा रहा आयोजन
  • वीडियो

कछाड़ जिले के पालंगघाट, डुगुरु बस्ती में 9 दिवसीय श्री श्री शिवमहापुराण की कथा का शुभारंभ हुआ। असम के पूर्व मंत्री स्वर्गीय दीनेश प्रसाद ग्वाला के पैतृक गांव में  भव्य कलश यात्रा के माध्यम से श्री श्री शिव महापुराण पुजन एवं कथा का आयोजन आरंभ हुआ।

कलश यात्रा में आयोजक सीतांशु ग्वाला सहित समस्त ग्वाला परिवार सम्मिलित हुआ। कथावाचक श्री अशोक देवाचार्य जी महराज के सानिध्य में पैतृक निवास से कलश यात्रा प्रारंभ हुआ। कालश यात्रा में मातृ शक्ति की विशेष उपस्थिति रही। महिलाओं और युवतियों ने कलश उठाया। कालद यात्रा में आगे देवाचार्य जी और सीतांशु ग्वाला नजर आए और पीछे कतारबद्ध शिव भक्तों की टोली दिखाई पड़ी।

डुंगरु बस्ती पूरा शिवमय हो गया है। 5 जनवरी से प्रारंभ श्री शिवमहापुराण आगामी 13 जनवरी तक चलेगा।वृन्दावन धाम के आचार्य श्री अशोक देवाचार्य द्वारा भक्त भगवान भोले नाथ की कथा का श्रवण करेंगे। जबकि उनकी टीम भजन कीर्तन के माध्यम से भक्तों को भक्तिमय का वातावरण बनाएंगे। हर शाम छः बजे से रात्रि आठ बजे तक शिवमहापुराण का प्रवचन होगा।

सीतांशु ग्वाला सपत्नी इस पुजन, कथा का मुख्य जजमान हैं। 5 जनवरी प्रायः नौ सुबह दो सौ से अधिक श्रद्धालु महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा में भाग लिया। इस आयोजन में जिले के लखीपुर, धोलाई,सिलचर सहित कई अन्य स्थानों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आनंद और भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय गत वर्ष पैलापुल में इसका आयोजन हुआ था। उस दौरान समूचे लखीपुर में माहौल शिवमय हो गया था। श्री अशोक देवाचार्य महराज जी ने अपने वक्तव्य में इसका आयोजन होना बराक घाटी की पवन धरती पर सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए सतत प्रयास है। सनातनी संस्कृति के उत्थान हो और प्रत्येक नागरिक के जीवन में बस कल्याण हो यह भगवान शिव से कामना की।

  • पूर्वोत्तर हलचल ब्यूरो

Popular Articles