- एसएसपी ने कहा, फेक डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होगी और तेज
कछार जिले में फर्जी डॉक्टरों की धर – पकड़ का सिलसिला जाए है। आलम यह है कि पुलिस ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। जिले में अब तक कुल 18 फर्जी डॉक्टरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
- VIDEO
इस क्रम में एक विशेष इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए, कछार पुलिस ने लखीपुर थाना अंतर्गत इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसका नाम, पैलापुल, लाबक रोड निवासी, डॉ. शेखर अचारी,है। उसके घर में तलाशी चलाया गया, कई अवैध दस्तावेज मिले है। कागजातों की जांच की जा रही है। वह दो दशकों से अधिक समय से डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगा।
योगेश दुबे


