- कछार के 1,575 मतदान केंद्रों पर एक साथ किया गया इसका शुभारंभ
राज्य के अन्य हिस्सों के साथ कछार जिले में भी बहुप्रतीक्षित योजना ओरुनोदोई 3.0 का शुभारंभ हुआ। जिले के 1.83 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में पहली किस्त 1,250 रुपये जमा किए गए। यह असम सरकार की एक प्रमुख वित्तीय सहायता योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।
- VIDEO
कछार के 1,575 मतदान केंद्रों पर एक साथ इसका शुभारंभ किया गया। कछार के अभिभावक मंत्री जयंतमल्ल बरुआ सिलचर के मेहरपुर दुर्गाबाड़ी और बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के चतला मंडल जबकि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया, विधायक दीपायन चक्रवर्ती सिलचर में लांच किया।

लखीपुर विधानसभा में मंत्री कौशिक राय शुभरंभ समारोह में मौजूद रहे। मंत्री राय ने कहा कि ओरुनोदोई 3.0 के इस नए सूर्योदय ने अनगिनत परिवारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की दूरदर्शी पहल, इस योजना ने आज लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के 202 बूथों के माध्यम से कुल 29,273 लाभार्थियों तक पहुँच चुकी है।

यह परियोजना असम में सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। जिले के अन्य सभी बूथों पर भी एक साथ शुभारंभ हुआ। जिले के जिला आयुक्त मृदुल यादव भी कई कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।


