Saturday, October 24, 2026

कछार में 14. 34 किलो गांजा और 108 ग्राम हेरोइन की खेप, एक महिला सहित पांच बंदी 

  • जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत लगभग 70 (सत्तर) लाख रुपये है

नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने दो अलग – अलग अभियानों में 14. 34 किलो गांजा और 108 ग्राम हेरोइन की खेप के साथ एक महिला व चार पुरुष तस्करों को दबोचा है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक पहला अभियान कचुधरम पुलिस स्टेशन अंतर्गत दीदारखुश गांव में चलाया गया। यहां सनाथय सिंह के घर पर तलाशी की गई। पुलिस ने उनके घर से 14.340 किलो गांजा जब्त किया।

जबकि दूसरा अभियान बड़खोला पुलिस स्टेशन अंतर्गत बालाचेरा टोलगेट, एनएच 27, के पास चलाया गया। एक विशेष इनपुट पर पुलिस ने नाकाबंदी की और एक सफेद रंग की बलेनो वाहन ( एएस AS02 एआर 1545 ) तलाशी के दौरान तीन पुरुष और एक महिला सहित चार को गिरफ्तार किया। सभी नगांव जिले के है।

उनके पास से दस साबुन की डिब्बियों में 108 ग्राम हेरोइन पाउडर जब्त हुआ। पकड़े लोगों की पहचान इकरामुल इस्लाम, नजमुल उद्दीन,इस्माहिल, लिलिमा खातून के रूप में हुई है। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी में जब्ती की गई। जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत लगभग 70 (सत्तर) लाख रुपये है। आगे की जांच जारी है।

Popular Articles