Monday, September 7, 2026

करम पूजा और सांस्कृतिक सम्मेलन में शामिल हुआ बराक चाय श्रमिक यूनियन और युवा कल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल 

लोक धार्मिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बराक घाटी के विभिन्न चाय बागानों में करम पूजा के अवसर पर क्षेत्र में प्रचलित पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उत्साह और उमंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बराक चाय श्रमिक यूनियन और बराक चाय युवा कल्याण समिति ने भी ऐसे लोक धार्मिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया है।

उक्त संगठन की ओर से यूनियन के सह साधारण संपादक बिपुल कुर्मी और बाबुल नारायण कानू, संपादक सुरेश बोडाइक और सह संपादक दुर्गेश कुर्मी, करम सम्मेलन केंद्रीय समिति के अध्यक्ष विशुद्धानंद महतो और महासचिव सुरजीत कर्मकार, गायत्री बोडाइक आदि गुमडा में बराक घाटी करम महोत्सव, मयनागढ़ में असम प्रदेश कुडुख उरांग संघ और आदिवासी चाय जनगोष्ठी द्वारा आयोजित करम पूजा और खासपुर में सांस्कृतिक सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित करम महोत्सव में शामिल हुए। आयोजन में काफी जनसमागम था।

Popular Articles