Wednesday, September 2, 2026

काशीपुर चाय बागान में भैरव मंदिर में लगने वाले दो दिवसीय संक्रांति मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ 

  • यूनियन नेता राजदीप भी पहुंचकर किया दर्शन

कछार जिले के उधारबंद विधानसभा क्षेत्र में स्थित काशीपुर चाय बागान में भैरव मंदिर में लगने वाले दो दिवसीय संक्रांति मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर समिति ने बताया कि लगभग चार-पांच पीढ़ीओं से प्रति वर्ष संक्रांति पर्व पर इस ऐतिहासिक भैरव टिला पर स्थित भैरव मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजन, भजन कीर्तन के माध्यम से दो दिनों का मेला लगता है।

वर्ष में दो बार इस मंदिर में बड़ा आयोजन किया जाता है। प्रथम बार वैशाख महीने में और दूसरी बार पौष संक्रांति पर। यह मंदिर कितना पुराना है, ये बात कोई स्पष्ट रूप नहीं बता सकता है। बराक घाटी के अन्य जिलों, यहां तक कि मणिपुर,मेघालय से भी श्रद्धालुओं यहां दर्शन पुजन के उद्देश्य से आते हैं। बड़ी तादात में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। क्षेत्र के दुर दराज से आए व्यवसायी दुकान सजाते हैं।

वहीं बराक चाय श्रमिक यूनियन के महासचिव तथा लखीपुर के पूर्व विधायक राजदीप ग्वाला भी यहां पहुंचकर पाठ किया। समिति ने कहा कि पंद्रह वर्ष पहले राजदीप ग्वाला के पिता स्वर्गीय दीनेश प्रसाद ग्वाला की सहयोग से इस मंदिर का नवीनीकरण किया गया था। बृटिश शासन के बाद वही एक नेता थे जिन्होंने इस मंदिर भवन निर्माण में सहायता की थी। इस मेले के आयोजन से इलाके में भक्ति मय माहौल बन जाता है।

चंद्रशेखर ग्वाला 

Popular Articles