Sunday, April 19, 2026

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार व हत्या के खिलाफ सिलचर में भाजपा महिला मोर्चा का मौन मार्च

  • तत्काल कारवाई की मांग

भारतीय जनता पार्टी की कछार इकाई महिला मोर्चा ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार व हत्या के खिलाफ सिलचर में मौन मार्च निकाला । भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला सदस्यों की भागीदारी रही ।

कछार भाजपा के अध्यक्ष बिमलेंडू रॉय भी रैली में उपस्थित होकर पश्चिम बंग की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथ लिया । महिला मोर्चा ने महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार व हत्या के खिलाफ मौन रहकर आंदोलन किया । महिला डॉक्टर के मामले में तत्काल कारवाई की मांग की ।

कछार भाजपा मुख्यालय से प्रेमतला, गोलदीही मॉल तक मौन मार्च किया । कहा गया कि यह घिनौना कृत्य पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा की गंभीर स्थिति को उजागर करता है और हम मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं।

Popular Articles