- सूर्य प्रसाद गौड़ को अध्यक्ष और सुचंदा चक्रवर्ती (ऋषि) तथा निर्मल ग्वाला को बनाया गया महासचिव
चतला भेली क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से गठित चतला वैली डेवलपमेंट सोसाइटी नामक एक सामाजिक संगठन अस्तित्व में आया। बैठक की अध्यक्षता बोराखाई-घुंगुर ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 में विशिष्ट समाजसेवीफजबा सिंह ने किया। बैठक में संगठन की प्रासंगिकता पर गहन चर्चा पश्चात समाजसेवी सूर्य प्रसाद गौड़ को अध्यक्ष और सुचंदा चक्रवर्ती (ऋषि) तथा निर्मल ग्वाला को महासचिव नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूर्य प्रसाद गौड़ ने सोसाइटी के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि यह सामाजिक संगठन एक गैर-राजनीतिक संगठन है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य चतला वैली क्षेत्र के पिछड़े लोगों के साथ खड़ा होना, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्य करना प्रमुख रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 51 सदस्यीय केंद्रीय समिति का गठन किया गया। चतला वैली में कुल छह ग्राम पंचायत हैं, इसलिए संगठन इन छह ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तर की समितियां और बाद में वार्ड स्तर की समितियां बनाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दो सौ से अधिक लोगों ने इस संगठन से जुड़ने में रुचि दिखाई है। संगठन सभी हितों को ध्यान में रखते शाखा समितियों के गठन पर बल दिया जाएगा।
कार्यकारिणी समिति में कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार नूनिया, उपाध्यक्ष अर्जुन दास, महावीर ग्वाला, बाबुल चंद्र दास, बिपुल पाल, फजबा सिंह, सचिव पद पर शिव शंकर नूनिया, विजय दास, रतन नूनिया, रामबाबू नूनिया, कृष्णा दास, कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णकांत दास और लक्ष्मीनारायण गौड़, संगठन सचिव जयलाल नूनिया और रंजन सिंह, मीडिया प्रभारी जवाहर लाल पांडेय और सुजीत नूनिया, खेल संपादक कनाई दुसाद शामिल हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सोसायटी भविष्य में समूचे बोड़खोला विधानसभा क्षेत्र में अपना कार्य आरंभ करने की प्रयास को जारी रखेगा।


