Sunday, September 6, 2026

ट्रांसपोर्टरों के हितों के लिए आयोजित बैठक में नेटा के प्रतिनिधिमंडल भी रहे मौजूद, चक्का जाम का समर्थन 

  • नेटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकारों को ट्रांसपोर्टरों के मसले हल करने ही पड़ेंगे, अन्यथा इस तरह की हड़ताल होना स्वभाविक है।

गुवाहाटी। पांच प्रमुख ट्रांसपोर्ट संगठनों की हुई बैठक में नॉर्थ ईस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ( नेटा ) के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। 21 मई से दिल्ली में तीन दिनों तक होने वाले चक्का जाम आंदोलन को सफल करने के लिए आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में नेटा ने अपना समर्थन व्यक्त किया। ट्रांसपोर्टरों की लंबित मांगों को लेकर हिंदुस्तान की शीर्ष पांच ट्रक एसोसिएशन ने दिल्ली में चक्का जाम का ऐलान किया है। इस आंदोलन की अगुवाई ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश संभरवाल करेंगे। देश की पांचों बड़ी एसोसिएशनों ने इस चक्का जाम को पूर्ण समर्थन दिया है। बैठक में नेटा से प्रतिनिधि के रूप में योगेश शर्मा, हरविंदर सिंह, रंजोत सिंह, एमडी अब्दुल्लाह सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। नेटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकारों को ट्रांसपोर्टरों के मसले हल करने ही पड़ेंगे, अन्यथा इस तरह की हड़ताल होना स्वभाविक है।

Popular Articles