- विविध प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा
गुवाहाटी। गुवाहाटी के कर भवन में ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर आयोजित बैठक में नॉर्थ ईस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन (नेटा) का प्रतिनिधिमंडल भी हिस्सा लिया। नेटा के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने इस दौरान असम के वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुआ के साथ मुलाकात कर ट्रांसपोर्टरों की तरफ से उनका सम्मान भी किया। सिंह ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में जीएसटी आयुक्त जीत डोले जी भी उपस्थित रहे।

बैठक में चर्चा का मुख्य विषय असम में जीएसटी चोरी को कैसे रोका जाए,रहा। वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में यदि करदाताओं की संख्या में वृद्धि होती है, तो असम ‘विकसित असम’ की ओर और तेजी से आगे बढ़ेगा। ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए मंत्री ने कई सुविधाएं लाने का आश्वासन दिया। साथ ही, यदि असम सरकार को जीएसटी से 30,000 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होती है, तो ट्रांसपोर्ट नगर के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये देने का वादा भी किया गया। सिंह ने कहा कि बैठक को सकारात्मक मानते हैं। नेटा परिवहन हितों को लेकर सरकार के साथ लगातार सकारात्मक संवाद के लिए प्रतिबद्ध। सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट क्षेत्र देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। असम में सरकार की साकारात्मक नीतियों का समर्थन करेंगे। राज्य के वित्त मंत्री ने जो विषय रखे और सुझाये है, ट्रांसपोर्टर अमल करेंगे। अधिक से अधिक ट्रांसपोर्टरों को जीएसटी के दायरे में लाया जाएगा। यह प्रयास रहेगा कि कर चोरी के मामले में कमी आए । इसके लिए लोगों को जागरूक करने पर फोकस किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोग हमेशा सरकार के साथ हैं। आशा है कि सरकार भी ट्रांसपोर्टरों की विविध समस्याओं को समझेगी और सुधार और ट्रांसपोर्ट नगर की दिशा में कम करेगी। सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री ने भरोसा भी दिया है कि वे हर संभव पहल करने के लिए प्रयास करेंगे।


