Wednesday, September 9, 2026

भारतीय महिला फुटबॉल टीम में शामिल हुई पंचग्राम की पुष्पा साहू, विश्व में बजेगा देश व असम का डंका, लोगों ने की यही अपेक्षा   

File Photo 

असम के हैलाकांदी जिले के पंचग्राम की पुष्पा साहू को भारतीय महिला फुटबॉल टीम में जगह मिली है, जो असम के लिए गौरव की बात है। खेल जगत में बराक घाटी क्षेत्र पुष्प को टीम में स्थान मिलने से यहां ख़ुशी की लहर है। बराक घाटी के लोग पुष्पा की इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया है।

विश्व व राष्ट्रीय स्तर पर असम तथा देश का नाम गर्व से ऊंचा हो लोग यही आशा की है। हिन्दीभाषी समाज में इस उपलब्धि पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। वहीं पुष्पा साहू के इस उपलब्धि से बराक घाटी तेली साहू समाज में में खुशी की लहर है ।

संगठन के अध्यक्ष व अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष मनोज साह, परीक्षित साहू, चंदन तेली, रोहन साहू, मदन मोहन साहू, छोटेलाल साहू, घमण साहू, श्याम सुंदर साओ, समीरन साहू, बेचू साहू एवं समस्त साहू समाज उनके इस उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

अखिल असम भोजपुरी परिषद, कछार इकाई के अध्यक्ष युगल किशोर त्रिपाठी ने बराक घाटी की बेटी के लिए शुभकामनाएं दी है। अखिल असम साहू ( वैश्य ) समाज, बराक घाटी क्षेत्र के अध्यक्ष रमेन साहू और उपाध्यक्ष रंजीत साहू ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष जताया। पुष्प साहू को समाज के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Popular Articles