Sunday, October 11, 2026

बराक हिंदी साहित्य समिति ने धूमधाम से मनाया गोस्वामी तुलसीदास की जयंती 

  • रामचरितमानस की चौपाइयां और हनुमान चालीसा का किया गया पाठ

सिलचर। बराक हिंदी साहित्य समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदी भवन में धूमधाम से गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में सर्वप्रथम सम्मानित अतिथियों और सदस्यों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। मुख्य वक्ता के रूप में उधारबंद जगन्नाथ कॉलेज, हिंदी विभाग से डॉ. संतोष कुमार चतुर्वेदी ने संत तुलसीदास की जीवनी और चौपाइयों की विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण वक्तव्य रखा।

समिति के अध्यक्ष गोस्वामी ने कई प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित करते हुए रामचरितमानस के बारे में बहुमूल्य प्रेरणास्रोत विचार रखा। बाबुल नारायण कानू ने भी संत तुलसीदास पर वक्तव्य दिया। पर इस दौरान अपर्णा तिवारी और अनूप पटवा ने भजन गायन व रामचरितमानस की चौपाइयां पढ़ी। इस अवसर पर महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, दुर्गेश कुर्मी, सांवरमल काबरा, प्रमोद जायसवाल, बाबुल नारायण कानू, तपेश्वर सिंह, वंशी लाल भाटी, धर्मेंद्र राय, सीमा गोस्वामी,संजीव कुमार कानू, अनंतलाल कुर्मी आदि की उपस्थिति रही।

Popular Articles