- मध्यशहर सांस्कृतिक समिति की 77वीं साधारण सभा आयोजित
मध्यशहर सांस्कृतिक समिति के सभागार में रविवार को समिति की 77वीं साधारण सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता मूलचंद वैद्य ने की। अध्यक्षीय संबोधन के बाद सभा की कार्यवाही शुरू हुई। बैठक में सबसे पहले वर्ष 2025-26 के महासचिव की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर सदस्यों ने चर्चा की और सर्वसम्मति से उसे स्वीकार किया। इसके बाद गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर उसका अवलोकन एवं अनुमोदन किया गया। सभा के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में मूलचंद वैद्य को पुनः अध्यक्ष चुना गया। अजय चक्रवर्ती और प्रदीप चक्रवर्ती को उपाध्यक्ष बनाया गया। अभिषेक चक्रवर्ती को महासचिव तथा सचिववृत्त नंदी को सहायक सचिव पद पर बनाए रखा गया। अद्वितीय देशमुख को कोषाध्यक्ष चुना गया। सांस्कृतिक विभाग के सचिव पद पर जयन्ती तथा लवली साहा धर दास और सह-सचिव पद पर रूमी नंदी को जिम्मेदारी दी गई। सामाजिक विभाग के सचिव प्रदीप्त बोस तथा सह-सचिव प्रमिराज चक्रवर्ती चुने गए। खेल विभाग के सचिव के रूप में असीम चक्रवर्ती तथा सह-सचिव के रूप में गौरप्रसाद कर और देवांशु शर्मा को चुना गया। इस वर्ष के प्रचार विभाग की जिम्मेदारी प्रतीक साहा और प्रदीप्त बोस को दी गई। सह-सचिव पद पर सान्न दत्त, दीर्घायु बनिक, विक्रम चौहान और शोभराज चक्रवर्ती को चुना गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी समिति में 11 सदस्यों को शामिल किया गया। सभा में समिति के आगामी वर्ष के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और अधिक सक्रिय बनाने पर भी चर्चा हुई।


