Friday, October 23, 2026

पहलगाम आतंकी घटना पर विश्व हिन्दू परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन, पाक झंडा और पाकिस्तान प्रधानमंत्री के फूंके पुतले, कड़ी कार्रवाई की मांग

अमीनुल इस्लाम का भी जलाया पुतला 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार यानी 22 अप्रैल को जो घटना हुई उसके बाद से लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आतंकी घटना पर देश भर विरोध हो रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद ( विहिप ) ने आज देशव्यापी प्रदर्शन किया।

सिलचर में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के साथ – साथ पाकिस्तान का झंडा, पाक प्रधानमंत्री के पुतले फूंके। वहीं एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम का भी पुतला जलाया गया। मालूम हो कि अमीनुल पर देशी विरोधी टिप्पणी करने का आरोप है। विहिप और उसके सहयोगी संगठनों ने सिर्फ एक ही मांग है कि इस भारत इस हमले का बदला पाकिस्तान से ले और उसे ऐसा सबक सिखाए कि पाकिस्तान दोबारा ऐसा कुछ करने की हिम्मत न करे।

संगठन ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जेहादी मानसिकता वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग हुई। विहिप के दक्षिण प्रांत के अध्यक्ष सांतनु नायक सहित मिथुन नाथ ने अपने बयान में देश के प्रधानमंत्री से पाकिस्तान विरुद्ध बाड़ी कार्रवाई की आशा की।

उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर आतंकियों ने गोली मारी। हिन्दुओं को टारगेट किया गया। वक्फ आंदोलन के नाम पर पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं को निशाना बनाया गया था, अब जम्मू कश्मीर हुआ है। पहलगाम में जो हुआ उसको लेकर पूरे  देशवासी गुस्से में है। पाक के पक्ष में बोलने वाले लोगों को गिरफ्तार करने और उन पर सख्त क़ानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई।

Popular Articles