- सम्मेलन के महामंत्री एसपी गराय ने की अपील
असम विधानसभा में हिंदीभाषियों के प्रतिनिधित्व के लिए पूर्वोत्तर हिन्दुस्तानी सम्मेलन ( पूहिंस ) ने समाज से चुनाव में एकजुट होकर हिंदीभाषी उम्मीदवारों के पक्ष में मत डालने की अपीलों की है। सम्मेलन के महामंत्री द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में पूहिंस ने समस्त हिंदीभाषियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे सम्मेलन के कार्याध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता सहित अशोक सिंघल, कौशिक राय, राजदीप ग्वाला और रूपेश ग्वाला को आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाकर हिंदीभाषियों को असम की राजनीतिक मुख्यधारा में प्रतिष्ठापित करे।
महामंत्री एसपी गराय ने कहा कि गुवाहाटी सेंट्रल जैसे प्रतिष्ठित सीट पर विजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाने पर समाज में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि एक लंबे इंतजार का प्रतिफल है। अपने राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव, अपेक्षा-उपेक्षा को झेलते हुए भाजपा के प्रति उन्होंने जो निष्ठा, सेवा और समर्पण भाव का मिसाल पेश किया, वह अपने आप में अद्वितीय है। हिंदीभाषियों की सबसे पुरानी व प्रभावी सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था पुहिंस के उत्थान के प्रति वे पूर्णतः समर्पित रहे है। राजनीति के अतिरिक्त सामाजिक, वाणिज्यिक, सांस्कृतिक एवं अध्यात्मिक संगठनों के साथ भी वे सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। जहां तक हिंदीभाषियों का प्रश्न है तो असम में समअधिकार, समस्याओं के समाधान एवं संवैधानिक सुरक्षा के लिए राजनीतिक रूप से सबल होना नितांत आवश्यक है। भले ही सड़क पर उतर कर आन्दोलन न कर पाते हो पर विधानसभा में उनकी आवाज को बुलंद करने वाले प्रतिनिधि की आवश्यकता को गहराई से महसूस करते है।
पूहिंस को पूर्ण विश्वास है कि विजय गुप्ता समेत अन्य हिंदीभाषी उम्मीदवार उनकी आशाओं -आकांक्षाओं को अच्छी तरह समझते हैं, खरा उतरेंगे। महामंत्री राय ने आगे कहा कि हिंदीभाषी वृहत्तर असमिया समाज का अभिन्न अंग है और कुछ असामाजिक तत्व सामाजिक ताने-बाने को तोड़ना चाहते है पर वे अपने कुत्सित प्रयास में कभी सफल नहीं होगे।


