Thursday, October 22, 2026

पूर्व मंत्री दिनेश प्रसाद ग्वाला के भाई 68 वर्षीय गुणेश ग्वाला का निधन, समाज में शोक की लहर 

Photo

राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय दिनेश प्रसाद ग्वाला के छोटे भाई गुणेश प्रसाद ग्वाला नहीं रहे। 23 अप्रैल, दिन बुधवार अपरान्ह 3:10 बजे उनका निधन हो गया। अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र व पुत्रवधु सहित पूरा हरा भरा परिवार छोड़कर चले गए। 68 वर्षीय गुणेश ग्वाला बराक चाय यूनियन के महासचिव तथा बराक हिंदी साहित्य समिति के आजीवन सदस्य राजदीप ग्वाला के चाचा थे। गुणेश ग्वाला अवकाश प्राप्त शिक्षक थे।

समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। विभिन्न संगठनों से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए थे। धोलाई विधानसभा क्षेत्र के पालनघाट विकासखंड, आईएसडीएस बोर के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके है। सरकार की तरफ से कृष्णचरण पानीभरा स्कूल प्रबंधन समिति के दो बार अध्यक्ष रह चुके है। ओबीसी डेवलपमेंट, सिलचर सव डिवीजन और टी गार्डन वेलफेयर (टीजीएल) बोर्ड के दो बार सदस्य के रूप में सेवा दे चुके हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव के पालनघाट ब्लॉक प्रतिनिधि के रूप में दायित्व संभाल चुके हैं। पालनघाट माध्यमिक परीक्षा केंद्र के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। पालनघाट ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस सेवा दल के सक्रिय कर्मी थे।  गणेश ग्वाला के निधन से समाज में शोक की लहर है। वह लंबे समय अस्वस्थ चल रहे। सिलचर में एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

अंततः मृत्यु के आगे हार गए। विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। बराक हिन्दी साहित्य समिति परिवार के तरफ से विदेही आत्मा के शांति व सद्गति के लिए प्रार्थना व शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

Popular Articles