Monday, September 7, 2026

प्रगति की राह पर श्री सिलचर गौशाला, गोमाता की सेवा एवं दर्शन का लाभ उठाने की अपील 

  • गौशाला का 21वां वर्ष चल रहा

श्री सिलचर गौशाला प्रगति की राह पर है। श्री सिलचर गौशाला के अध्यक्ष ईश्वर भाई उभाडिया और महासचिव राजेश गुलगुलिया ने गौशाला प्रांगण में जारी विकास, गोधन की संख्या एवं अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी।

NEWS VIDEO

श्री गुलगुलिया ने बताया कि श्री सिलचर गौशाला की स्थापना वर्ष 2004 में हुआ, जबकि आधिकारिक पंजीकरण वर्ष 2009 में हुआ। गौशाला का 21वां वर्ष चल रहा। 21 वर्षों में बहुत बड़ा बदलाव हुआ। दो गायों से हम आगे बढ़े थे, और आज वर्तमान में 148 गोधन है।

समाज और दानदाताओं के सहयोग से दिन ब दिन श्री गौशाला एक ओर जहां गोधन की संख्या बढ़ी है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रागण में बुनियादी एवं ढांचागत विकास पर भी बल दिया गया है। समाज तथा दानदाताओं के सहयोग से अनेक कार्य हुए, विभिन्न कार्य प्रगति पर है। उन्होंने समाज एवं लोगों से गौसेवा के लिए अपील की। यह भी कहा कि जब भी समय मिले, श्री गौशाला में अवश्य पधारे।

गोमाता की सेवा एवं दर्शन का लाभ उठाएं। सनातन धर्म में 33 कोटि देवी-देवता हैं, हररोज सभी मंदिरों में जाकर प्रत्येक भगवन का पूजा पाठ करना संभव नहीं, ऐसे में केवल गोमाता का पूजा करने, सेवा करने से 33 कोटि देवी देवता का पूजा पाठ करने का लाभ मिल जाता है। श्री गुलगुलिया ने आगे बताया कि श्री गौशाला प्रांगण में गायों के रहने के लिए नए शेड बनाए जा रहे हैं। नंदी घर बन रहा। पंक्षी घर बन रहा। अनेक कार्य चल रहे। गोबर एवं गोमूत्र से खाद बनाई जा रही है, जिसे मार्केट एवं चाय बागानों में भेजा जा रहा है।

गोबर से बायोगैस भी बनाया जा रहा है। श्री गुलगुलिया ने बताया कि लोगों से सकारत्मक प्रतिक्रिया मिल रही। मारवाड़ी समाज के साथ – साथ अब नॉन मारवाड़ी लोग भी जुड़ रहे हैं। मालूम हो कि गौशाला में मंगलवार को राज्य के मंत्री कृष्णेंदु पाल का आना था, लेकिन दिमा हसाओं में रेल ट्रैक पर भूस्खलन की घटना जो हुआ, तो सिलचर का कार्यक्रम स्थगित कर मंत्री को जाना पड़ा।

चूँकि गौशाला में समाज से बड़ी संख्या में वरिष्ठ जनों की उपस्थिति दर्ज हुई, तो एक संक्षिप्त चर्चा रखा गया। श्री सिलचर गौशाला के विकास पर चर्चा हुई। इस अवसर पर कुंजबिहारी अग्रवाल, हनुमान प्रसाद जैन, परमेश्वर लाल काबरा, सांवरमल काबरा, गिरजा शंकर अग्रवाल, किशन लाल राठी, प्रकाश चंद सुराणा, शुभ करण सिपानी, सुरेंद्र कोठरी, सुशील कांकरिया, बसंत सिपानी, जय कुमार बर्दिया सहित विशेष रूप से पहुंचे जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र भुइयां की उपस्थिति रही।

योगेश दुबे 

Popular Articles