Monday, September 7, 2026

प्रतिबंधित हेरोइन और पिस्तौल – गोली के साथ एक गिरफ्तार 

Photo

प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने बताया कि एक विशेष इनपुट के आधार पर कछार पुलिस और एआरएफआईयू तथा 38, असम राइफल्स ने कचूधरम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोहनखाल में मादक पदार्थ के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसका नाम लखीपुर के दिलखुश ग्रांट, चांदीखाल के मंगखोलम ह्मार (30 ) बताया गया।

गहन तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 56 साबुन की डिब्बियों में 684 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद कीं। एक फैक्ट्री निर्मित। 32 पिस्तौल तथा 19 गोली, तेजधार हथियार व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत ब्लैक मार्केट में लगभग 3.5 करोड़ रुपये है। जांच के दौरान ड्रग डिटेक्शन किट से हीरोइन के लिए सकारात्मक परिणाम मिले। मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles