Photo
मिज़ोरम केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईजोल (मिज़ोरम) के हिंदी विभाग के सीनियर प्रोफेसर (लेवल-15) एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष तथा मध्यकालीन हिंदी साहित्य के मर्मज्ञ प्रो.सुशील कुमार शर्मा को पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी, शिलोंग द्वारा साहित्य शिरोमणि मानद उपाधि से अलंकृत किया गया |
प्रो• शर्मा को यह उपाधि उनकी वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा और साहित्य में उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु प्रदान किया गया| प्रो• शर्मा वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा एवं साहित्य के उन्नयन हेतु पूर्णत:समर्पित हैं| वह भारत में हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं आलोचक हैं|
प्रो• शर्मा पूर्वोत्तर भारत में हिंदी के एकमात्र तथा शेष भारत में पाँच में से एक सीनियर प्रोफेसर ( लेवल-15) हैं| यह भारत के हिंदी जगत लिए गौरव की बात है| उनकी इस उपलब्धि हेतु विश्वविद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं|


