Monday, September 28, 2026

बराक चाय श्रमिक यूनियन ऑफिस में पूरे सम्मान और जोश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस  

  • यूनियन के महासचिव एवं उधारबंद के विधायक राजदीप ग्वाला ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज 

सिलचर। बराक चाय श्रमिक यूनियन ऑफिस में पूरे सम्मान और जोश के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यूनियन के महासचिव एवं उधारबंद के विधायक राजदीप ग्वाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने भाषण में, उन्होंने स्वतंत्रता दिवस का महत्व, देश की आज़ादी की रक्षा में राष्ट्रीय एकता, एकजुटता और सद्भाव के महत्व और मेहनतकश लोगों के अधिकारों और सम्मान की स्थापना के बारे में बताया। उन्होंने सभी से एकजुट होकर आगे आने की अपील की।

इससे पहले, यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह ने वक्तव्य प्रदान की। उन्होंने आज़ादी के महत्व पर बात की। इसके अलावा, एसिस्टेंट जेनरल सेक्रेटरी बाबुल नारायण कानू और एसिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी सुरेश बोडाइक ने भी संबंधित भाषण दिए। राजकमल गिरी के प्रयास से समारोह में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस कार्यक्रम में एसिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी रवि नूनिया, सेक्रेटरी दुर्गेश कुर्मी, पीयूष कांति नाथ, उषा सिंह, बसंती चक्रवर्ती, नंदकिशोर तिवारी, मधुमिता पटवा, सुभाष बाख्ती, प्रताप कुर्मी, विशुद्धानंद महतो, जीसु देव, अभिषेक रॉय, ललित जैन, शिवचरण रविदास, देबाशीष करमाकर, रोहित मुरा, विवेक करमकार, गौरव रविदास, अक्षय गोआला, ओमप्रकाश कानू, रूपा सिंह, मीता बाउरी, शिवम गोआला, संदीप साहा और दूसरे लोग मौजूद थे।

इस शानदार दिन पर, बराक चाय युवा कल्याण समिति के ऑफिस के सामने एसोसिएशन के एडवाइजरी बोर्ड के कन्वेनर बाबुल नारायण कानू ने झंडा फहराया।

Popular Articles