Sunday, August 16, 2026

मंत्री कौशिक राय का हुआ सम्मान, बराक हिंदी साहित्य समिति ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1,01,000 का चेक,  वार्षिक साधारण सभा संपन्न

  • ईंट निर्माता मालिक संस्था ने मुख्यमंत्री रहत कोष में दो लाख और हनुमान धाम सेवा समिति ने एक लाख का सौंपा चेक 
  • मंत्री राय ने बराक हिंदी साहित्य समिति की विकास और समाज को आगे ले जाने का दिया भरोसा

सिलचर। बराक हिंदी साहित्य समिति ने रविवार को हिंदी भवन में वार्षिक साधारण सभा के साथ – साथ असम के कैबिनेट मंत्री कौशिक राय का सम्मान समारोह का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और दीप प्रज्ज्वलन से से सभा की शुरुआत हुई।  मंच पर समिति के दो पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, परमेश्वर लाल काबरा, अवधेश सिंह, रामस्वार्थ सिंह सह अन्य विराजमान रहे। समिति के महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी ने वार्षिक प्रतिवेदन का पाठ किया। आय व्यय का अडिट रिपोर्ट कोषाध्यक्ष सांवरमल काबरा ने पाठ किया और ध्वनिमत से पारित हुंआ। समिति द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सभा में विविध सदस्यों ने अपने सुझाव, विचार रखे। समिति को मजबूती प्रदान करने सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इसके पूर्व एक अन्य विशेष कार्यक्रम में राज्य के मंत्री कौशिक राय का सम्मान किया गया। साल, मेमोंटे, पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता के लिए समिति द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,01,000 (एक लाख एक हजार रुपये ) का चेक प्रदान किया गया। चेक मंत्री राय के हाथ में सौंपा गया। इस अवसर पर कई अन्य संगठनों, कछार ईंट निर्माता मालिक संस्था, अखिल असम कलवार समाज, बराक वैली कुर्मी समाज, श्री हनुमान धाम सेवा समिति, ब्रह्मज्योति संस्थान, तैलिक समाज आदि के,  प्रतिनिधिमंडल द्वारा भी मंत्री राय को उत्तरीय, मेमेंटो, पुष्पगुच्छ आदि भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं ईंट निर्माता मालिक संस्था ने मुख्यमंत्री रहत कोष में दो लाख और हनुमान धाम सेवा समिति ने एक लाख का चेक सौंपा।

अपने संबोधन में मंत्री कौशिक राय ने बराक हिंदी साहित्य समिति की विकास और समाज को आगे ले जाने का भरोसा दिया। यही नहीं समिति को कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी उनकी आवश्यकता पड़ेगी वह तटपर रहेंगे। केवल वही नहीं समाज एक अन्य विधायक राजदीप ग्वाला और श्रीभूमि से सांसद कृपानाथ मल्लाह भी हिंदी समाज के लिए समर्पित है।

मंत्री ने आगे कहा कि ‘बराक हिंदी साहित्य समिति’ की वार्षिक साधारण सभा के अवसर पर समिति द्वारा मिले आत्मीय सम्मान एवं स्नेह के लिए वह संस्था के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा सदस्यों के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं। साहित्य एवं समाज सेवा को समर्पित इस प्रतिष्ठित संस्था से प्राप्त सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसा सम्मान बराक के साथ-साथ पूरे असम के विकास, जनकल्याण एवं जनसेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की निरंतर प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी ने किया। जबकि मानपत्र के पाठ बिंदु सिंह ने किया। वहीं डॉ. सुजित तिवारी और ललित जैन ने हिंदी भवन में एक पुस्तकालय के निर्माण का सुझाव दिया। बालार्क प्रकाशन के मासिक पत्रिका स्वर्गीय सौरभ कोईरी के स्मृति में प्रकाशित एक पुस्तक का  विमोचन भी किया गया। राजन कुंवर ने पुस्तक वितरण किया। इस अवसर पर कन्हैयालाल सिंगोदिया, दुर्गेश कुर्मी, सांवरमल काबरा, युगल किशोर त्रिपाठी,  बाबुल नारायण कानू, प्रमोद जायसवाल, डॉ. रंजन सिंह, राजन कुंवर, सबिता जायसवाल, किरण त्रिपाठी, लालन प्रसाद ग्वाला, बाबूलाल भूरा, कंचन सिंह, केशव दीक्षित, रूपतारा दीक्षित, मनोज  कुमार साह, तारकेश्वर ( तपेश्वर ) सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, गोपाल कोइरी, अनूप कुमार वर्मा आदि की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles