Monday, September 7, 2026

बराक चाय श्रमिक यूनियन और बराक घाटी चाय युवा कल्याण समिति शहीद जवान राजीव नुनिया के घर पहुंचकर व्यक्त की संवेदना 

  • असहाय परिवार की ओर से सरकार से उनकी उच्चतर माध्यमिक उत्तीर्ण बेटी को नौकरी देने की अपील की गई

चाय श्रमिक यूनियन और बराक घाटी चाय युवा कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में दिवंगत हुए राजीव नूनिया के दयापुर स्थित आवास पर पहुँचा और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

विदित हो कि 27 अगस्त को जम्मू के अखनूर क्षेत्र में कार्यरत बीएसएफ कांस्टेबल राजीव नूनिया की हडपा बाढ़ में मृत्यु हो गई थी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मृतक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों को शोक संदेश सहित मेमेन्टो भेंट किया।

एकमात्र पुत्र के जाने से असहाय परिवार की ओर से सरकार से उनकी उच्चतर माध्यमिक उत्तीर्ण बेटी को नौकरी देने की अपील की गयी। यूनियन के महासचिव राजदीप ग्वाला ने असहाय परिवार की मदद करने का वादा किया।

प्रतिनिधिमंडल में बराक चाय श्रमिक यूनियन के साधारण सम्पादक राजदीप ग्वाला और बराक वैली टी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के सभापति लालन प्रसाद ग्वाला के साथ-साथ यूनियन के सह साधारण सम्पादक रवि नुनिया, बिपुल कुर्मी और बाबुल नारायण कानू, सम्पादक सुरेश बोडाइक, सह सम्पादक दुर्गेश कुर्मी, विशुद्धानंद महतो, को आर्डिनेटर उदित चौबे और अन्य शामिल थे।

Popular Articles