Saturday, April 18, 2026

बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

  •  बराक चाय युवा कल्याण समिति के सम्मुख भी हुआ झंडोत्तोलन 

बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में धूमधाम से 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह नेझंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर सह साधारण संपादक रबि नूनिया व बाबुल नारायण कानू, संपादक सुरेश बोडाईक,सह संपादक दुर्गेश कुर्मी,पीयूष कांति नाथ , विशुद्धानंद महतो, मधुमिता पटवा आदि उपस्थित थे।

  • VIDEO

बराक हिंदी साहित्य समिति के संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल और कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती किरण त्रिपाठी की भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण बाद अपने संक्षिप्त संबोधन में श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद दिलाता ह। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्यों की भी याद दिलाती है।

इस मौके पर यूनियन में जलपान की भी व्यवस्था की गई। वहीं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष बराक चाय युवा कल्याण समिति ने भी 15 अगस्त मनाया। बराक चाय युवा कल्याण समिति  एडवाइजरी काउंसिल के कनवेनर बाबुल नारायण कानू के द्वारा चाय श्रमिक बायज हास्टल के सम्मुख झंडोत्तोलन किया गया। अनूप पटवा ने देशभक्ति गीत गाए। इस दौरान शुभम ग्वाला, अभय रविदास, संजीब री, अमल कर्मकार, दीप तंतुबाई, रोहित मुरा, संदीप साहा, राहुल कानू, अजय ग्वाला, पंचम सली, श्यामल री, राजदीप साहा, इंद्रजीत कुमार आदि ने झंडोत्तोलन में भाग लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगे।

Popular Articles