Monday, September 7, 2026

बराक चाय श्रमिक यूनियन, बराक हिंदी साहित्य समिति सहित शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति व बराक चाय युवा कल्याण समिति ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

  • भारत माता की जय और वंदे मातरम से हुआ गुंजायमान 

शिलचर में उत्साहपूर्वक 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बराक चाय श्रमिक यूनियन, बराक हिंदी साहित्य समिति सहित शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति व बराक चाय युवा कल्याण समिति ने आजादी के महापर्व पर ध्वजारोहण किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम से गुंजायमान हुआ।

बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय के सम्मुख स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रध्वज उत्तोलन किया। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अजित सिंह ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर सचिव बाबुल नारायण कानू, सह सचिव दुर्गेश कुर्मी, कार्यालय कर्मी पीयूष कांति नाथ, सुरेश बड़ाईक, शिवचरण रविदास, जूही रविदास, मधु कर्मकार, राहुल कानू, दीपक नुनिया, संदीप साहा, बिबेक रविदास, रतन तंतुबाई  और अन्य की उपस्थिति रही।

इधर बराक हिंदी साहित्य समिति के प्रयास से हिंदी भवन में समिति के अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा द्वारा झंडोत्तोलन हुआ। झंडोत्तोलन समय समिति के उपाध्यक्ष बाबुल नारायण कानू, महासचिव दुर्गेश कुर्मी, कार्यालय सचिव प्रमोद कुमार जायसवाल, सह – सचिव हरीश काबरा, सांस्कृतिक सचिव अनूप कुमार पटवा, सुरेश बड़ाईक, जूही रविदास, राहुल कानू, शिवचरण रविदास, मधु कर्मकार, दीपक नुनिया, संदीप साहा, बिबेक रविदास और अन्य मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा, बाबुल नारायण कानू, दुर्गेश कुर्मी, सुरेश बड़ाईक आदि लोगों ने संक्षिप्त वक्तव्य में स्वाधीनता दिवस के संबंध में प्रकाश डाला। अनूप कुमार पटवा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

वहीं बराक चाय युवा कल्याण समिति कार्यालय एवं टी गार्डन स्टूडेंट हॉस्टल में पूर्व अध्यक्ष सुरेश बड़ाईक ने झंडोत्तोलन किया । इस मौके पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही। तिरंगा फहराने के बाद भारत माता के जयकारे लगे।
उधर घुंघुर बाईपास शहीद मंगल पांडेय चौक पर ‘शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति’ ने भी हर्षोल्लास स्वाधीनता दिवस का पालन किया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मानव सिंह ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी। झंडोत्तोलन के उपरान्त राष्ट्रीय गीत तथा वंदे मातरम ध्वनि सामुहिक रूप से प्रस्तुत किया गया। सतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तथा बीर सेनानियों की बलिदान पर कार्यकारी अध्यक्ष मानव सिंह, उपाध्यक्ष सुवचन ग्वाला, महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी वक्तव्य रखा। इस दौरान सलाहकार राम आशिष चौहान, उपाध्यक्ष राम नारायण नुनिया, कोषाध्यक्ष सुभाष चौहान, सह-सचिव अनंत लाल कुर्मी, निर्मल ग्वाला, कार्यकारिणी सदस्य गणेश लाल छेत्री, सुमित कुर्मी सहित अन्य उपस्थित रहे।
योगेश दुबे की रिपोर्ट 

Popular Articles