Saturday, April 18, 2026

बराक हिंदी साहित्य समिति द्वारा “दिनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार” समारोह 10 अगस्त को, तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक 

  • लगभग 125 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा

बराक हिन्दी साहित्य समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बराक घाटी के मेधावी विद्यार्थियों को ‘दिनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 10 अगस्त 2025, दिन रविवार को प्रातः 10:30 बजे से सम्मान समारोह प्रारंभ होगा।

  • VIDEO NEWS यूट्यूब क्लिक सुनिए पूरा न्यूज़ 

लगभग 125 मेधावी विद्यार्थियों, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक, उच्च शिक्षा, का सम्मान किया जाएगा। समारोह में ‘स्व. अमरनाथ खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार’ भी प्रदान किया जाएगा।

सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को हिंदी भवन में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में समारोह के संयोजक तथा उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सिंगोदिया, उपाध्यक्ष दुर्गेश कुर्मी, महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, कोषाध्यक्ष सांवरमल काबरा, संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी, सह सचिव श्रीमती बिंदु सिंह, सह संयोजक श्रीमती किरण त्रिपाठी, श्रीमती सविता जायसवाल, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल, प्रचार सचिव योगेश दुबे की उपस्थिति रही।

सम्मान समारोह में, जिन मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान के लिए चयनित किया जाना है, उन्हें अथवा उनके अभिभावकों को तय समय पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है। बराक हिंदी साहित्य समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य सहित समिति के सभी, आजीवन, सक्रिय, साधारण, सदस्यों की उपस्थिति हेतु कामना की गई है। महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां लगभग संपन्न हो गई है।

समारोह में अनेक विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद समेत समिति के अध्यक्ष की उपस्थिति रहेगी। एनआईटी, सिलचर से हिंदी अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा, असम विश्वविद्यालय से श्री अजय कुमार सिंह, सिलचर विमेंस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुजीत तिवारी, पीएमश्री जेएनवी, पैलापुल के प्रिंसिपल श्री विश्वास कुमार राणा, पूर्व विधायक राजदीप ग्वाला, समिति के अध्यक्ष श्री उदय शंकर गोस्वामी सहित अन्य की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

Popular Articles