- 200 से अधिक कंबल एवं 300 से अधिक लोगों के बीच उपयोगी वस्त्रों का का वितरण किया गया।
वीडियो
बराक हिंदी साहित्य समिति द्वारा एकल विद्यालय ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंदों के बीच कंबल और वस्त्र वितरण किया गया। 200 से अधिक कंबल एवं 300 से अधिक लोगों के बीच उपयोगी वस्त्रों का का वितरण किया गया।

उधारबंद विधानसभा क्षेत्र के क्लाइन बिल, एवं माझारग्राम दो इलाकों में कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ। क्लाइनबिल में एकल विद्यालय के विद्यार्थियों को समिति द्वारा स्वेटर उपहार भेंट किया गया जबकि उनके अभिभावकों और अन्य बुजुर्ग महिलाओं को कंबल एवं उपयोगी वस्त्र वितरण किया गया। संयोजक कन्हैयालाल सिंगोदिया के नेतृत्व में वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

क्लाइन बिल में 42 कंबल, 30 बच्चों को स्वेटर। अन्य के बीच वस्त्र भेंट किया गया। 2 एकल विद्यालय के छात्रों को स्वेटर दिए गए।

इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य परमेश्वर लाल काबरा, उपाध्यक्ष क्रमशः कन्हैयालाल सिंगोदिया, अरुण कुमार महतो, दुर्गेश कुर्मी, संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल, सांगठनिक सचिव राजन कुंवर, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार साह सहित घनश्यामदास तापड़िया, राजकुमार दुबे, पंकज जैन संतलाल सिंह, सूर्य कुमार सिंह, अजय यादव, मिसेज अजय यादव और एकल अभियान से बाबुल नुनिया, अमरजीत, राजू कुर्मी आदि की उपस्थिति रही।
इसके अलावा एकल अभियान के कार्यकर्ताओं के अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। संयोजक कन्हैयालाल सिंगोदिया ने आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से समिति द्वारा कंबल एवं वस्त्र वितरण का आयोजन होता आ रहा है। सदस्यों के सहयोग से ही इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन संभव होता है।
चंद्रशेखर ग्वाला



