- बराक हिंदी साहित्य समिति द्वारा ‘दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति व अमरनाथ खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार’ के तहत मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत
- समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मंच पर दो विधायक क्रमशः राजदीप ग्वाला ( उधारबंद ) और कामलाख्य दे पुरकायस्थ ( काटिगोरा ) की बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति रही।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बराक हिंदी साहित्य समिति द्वारा रविवार को सिलचर के हिंदी भवन में ‘दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार व अमरनाथ खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार’ बराक के मेधावी छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मंच पर दो विधायक क्रमशः राजदीप ग्वाला ( उधारबंद ) और कामलाख्य दे पुरकायस्थ ( काटिगोरा ) की बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति रही। इसके अलावा समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वरलाल काबरा, सिलचर विमेंस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुजीत तिवारी व समाजसेवी अमित खंडेलवाल आदि की मौजूदगी रही। बिंदु सिंह, सबिता जायसवाल, किरण त्रिपाठी, कमला सोनार द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से समारोह शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन हुआ। इस दौरान रूपतारा दीक्षित ने दीप मंत्र का पाठ किया।
समिति की ओर से नवनिर्वाचित दोनों विधायकों को एक मानपत्र और एक शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य संयोजक कन्हैयालाल सिंगोदिया के बेहतर नेतृत्व और महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी द्वारा कुशल संचालन में बराक घाटी के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के 126 और स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीबीएस, पीएचडी डिग्री प्राप्त सहित कुल 140 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

दोनों विधायक राजदीप ग्वाला और कमलाख्य दे पुरकायस्थ ने समारोह की भूरी – भूरी प्रशंसा की। उनका कहना था कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों का पढ़ाई में रुचि बढ़ती है। छात्र समुदाय देश के भविष्य है, उन्ही में से आगे चलकर कोई ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में योगदान देंगे।

छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास जारी रहना चाहिए। विधायक ग्वाला ने कहा कि ‘दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार’ को जारी रखने में उनका परिवार सदैव अपनी कोशिश करता रहेगा। कमलाक्ष्य दे पुरकायस्थ, राजदीप ग्वाला ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी उज्वल भविष्य की कामना की।

अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी ने भी अपने संबोधन में सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया। राजदीप ग्वाला और अमित खंडेलवाल दोनों के सहयोग की प्रशंसा की। डॉ सुजीत तिवारी और अमित खण्डेलवाल ने भी विद्यार्थियों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की। समारोह को सफल बनाने में कन्हैयालाल सिंगोदिया, दुर्गेश कुर्मी,युगल किशोर त्रिपाठी, प्रमोद कुमार जायसवाल,सुनील सिंह,राजन कुंवर ने सहयोग किया। सम्मानित होने वाली डा,रिम्पी कुर्मी ने प्रेरणास्रोत वक्तव्य रखी।
इस मौके पर समारोह के उपाध्यक्ष क्रमशः कन्हैयालाल सिंगोदिया, अरुण कुमार महतो, दुर्गेश कुर्मी, संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सांवरमल काबरा, सह – सचिव बिंदु सिंह, सांगठनिक सचिव राजन कुंवर, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल, खेल एवं क्रीड़ा सचिव कमला सोनार, अंतरिम अंकेक्षक अनंतलाल कुर्मी, कार्यकारिणी सदस्य बाबुल नारायण कानू, बंशीलाल भाटी, सविता जायसवाल, किरण त्रिपाठी, लालन प्रसाद ग्वाला, किशनलाल राठी आदि की उपस्थिति रही। समिति के कई प्रमुख सदस्यों और छात्रों के अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति के अलावा समारोह में डॉ. संतोष रंजन चक्रवर्ती, उत्तम सिंह,डॉ.संतोष चतुर्वेदी, सुवचन ग्वाला,अनूप वर्मा, गोपाल कोइरी आदि की मौजूदगी रही।