Sunday, September 6, 2026

बांग्लादेश में अशांति के बीच असम हाई अलर्ट पर, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार और भारत की सुरक्षा से जुड़े बयान गंभीर चिंताजनक 

फाइल फोटो

बांग्लादेश में जारी हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के बीच असम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा सोमवार को कहा कि पड़ोसी देश के मौजूदा हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। बांग्लादेश में गत दिनों हुई हिंसा और अशांति को देखते हुए असम को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि बांग्लादेश की प्रत्येक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, क्योंकि वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार और भारत की सुरक्षा से जुड़े बयान चिंता बढ़ा रहे हैं।

राज्य सरकार सीमा पार हो रहे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रही है। मीडिया के साथ बातचीत में डॉ. शर्मा ने यह दावा किया कि बांग्लादेश में सत्ता से जुड़े कुछ लोग पूर्वोत्तर भारत को अपने देश में शामिल करने जैसी बातें कर रहे हैं, जो बहुत ही गंभीर और खतरनाक हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि असम ने समय-समय पर बांग्लादेश से घुसपैठ देखी है। सीमा विशेष सतर्कता पर बल दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर देते हुए, डॉ. शर्मा ने कहा कि राज्य को कानून – व्यवस्था पर किसी भी प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए पड़ोसी देश में हो रहे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखनी होगी। दिए गए अपने पहले बयानो का जिक्र करते हुए, डॉ. शर्मा ने दोहराया कि तथाकथित बांग्लादेशी तत्वों द्वारा पूर्वोत्तर भारत को बांग्लादेश में विलय करने की वकालत करने वाले बार-बार दिए गए बयान गैर-जिम्मेदाराना है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत, एक परमाणु शक्ति और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के नाते, ऐसे दावों के सामने चुप नहीं रहेगा। हाल ही में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में फिर से अशांति देखी गई है, जो सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शनों में एक प्रमुख व्यक्ति थे, जिस वजह अंततः शेख हसीना सरकार गिर गई। इस स्थिति ने सीमावर्ती भारतीय राज्यों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इस बीच, अधिकारियों ने पुष्टि की कि अवैध आवाजाही और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए संभावित खतरों को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर असम के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर निषेधाज्ञा लागू की गई है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क पर हैं, क्योंकि अधिकारी लगातार बदलती स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

Popular Articles