- मंत्री ने दिमा हसाओ सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में जटिंगा-हरंगाजाओ ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर में कार्य प्रगति, कार्य की समय सीमा और विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया
- VIDEO
असम के मंत्री कौशिक राय आज पुनः ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर ( महासड़क ) का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य प्रगति का जायजा लिया। निरिमबंगलो – जटिंगा सेक्शन का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का गति कितनी तेजी से चल रहा और समय पूर्ण समाप्त हो जाएगा या नहीं, इस संबंध में समुचित जानकारी ली। समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया।

उसके बाद मंत्री राय ने दिमा हसाओ सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में जटिंगा-हरंगाजाओ ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर में सड़क निर्माण कार्य प्रगति, कार्य की समय सीमा और विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया। जिला आयुक्त मुनींद्र नाथ नगाटे, डीएचएसी कार्यकारी सदस्य डोनपेनोन थाईसेन, परियोजना निदेशक योगेश रावत की उपस्थिति रही। मालूम हो कि गत सप्ताह भी मंत्री ने महासड़क का निरिक्षण करने के साथ समीक्षा बैठक की थी। उनके साथ सिलचर से मीडिया की टीम भी गई थी।

मंत्री राय इस मौके पर मीडिया के साथ बातचीत कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि निरिमबंगलो से जटिंगा रोड तक ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्हें उम्मीद है कि असम मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की तत्परता और लगातार कड़ी निगरानी के कारण आगामी जनवरी 2026 तक ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर यातायात के लिए खोल दिया आएगा।
मंत्री ने आशा व्यक्त की कि निर्धारित समय के अंदर कार्य पूर्ण हो जाएगा और वाहनों का चलना प्रारंभ हो जाएगा। मालूम हो कि गत सप्ताह भी मंत्री ने महासड़क का निरिक्षण करने के साथ समीक्षा बैठक की थी। उनके साथ सिलचर से मीडिया की टीम भी गई थी।


