Saturday, April 18, 2026

मंत्री कौशिक राय का श्री सिलचर गौशाला दौरा,गौमाता की पूजा और परिसर में प्रगति कार्यों का निरीक्षण, खुले मन से प्रति वर्ष पांच लाख अनुदान देने की घोषणा 

  • मंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा और 10,00,000/-(दस लाख) रूपए का किया दान

राज्य के मंत्री कौशिक राय शनिवार को श्री सिलचर गौशाला का दौरा कर गौमाता का दर्शन, पूजा एवं परिसर का अवलोकन किया। गौशाला के उपाध्यक्ष प्रकाश दफ्तरी ने शॉल ओढ़ाकर मंत्री का स्वागत किया। उनके साथ महावीर जैन ने अंगवस्त्र, हनुमान जैन ने पुष्प गुच्छ, गौशाला के सचिव राजेश गुलगुलिया ने मोमेंटो भेंट किया।

मंत्री ने गौशाला परिसर और प्रगति कार्य का निरिक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध गौधन व उनके चारे की जानकारी भी प्राप्त किया। निर्माणाधीन आधुनिक बहुमंजिला गायों के विश्राम घर को भी देखा और गोशाला समिति के गौसेवा की सराहना की। असम पहला प्रयोग सिलचर गौशाला कर रहा। मंत्री ने गौशाला प्रांगण में एक नीम का पेड़ भी लगाया। गौशाला के सचिव राजेश गुलगुलिया ने स्थापना, प्रगति कार्य और विविध समस्याओं पर विवरण पर प्रकाश डाला।

गौशाला की समस्याओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए 2004 में लूणकरण बांठिया (जैन) की सद्प्रेरणा से व भूमि प्रदाता कुंज बिहारी अग्रवाल व बुधमल बरड़िया के परिवार द्वारा भेंट दिए गए भूमि से गौशाला की स्थापना हुई व तब से अब तक के सफर की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। मंत्री ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया और 10,00,000/-(दस लाख) रूपए दान किया । 2026-27 से प्रति वर्ष ₹5,00,000/- (पांच लाख) रूपए का अनुदान देने की घोषणा की।

गौशाला परिवार ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया। प्रकाश सुराना, पवन राठी, जय कुमार बरडिया, राजकुमार जैन, परमेश्वर लाल काबरा पवन जैन, राजकुमार जैन, मोहनलाल प्रजापत,महेंद्र सेठिया, बसंत सिपानी, सांवर काबरा, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र कोठारी, सुशील मालू, गोपाल चौहान, धीरज चोपड़ा, ज्ञान जैन, सुशील कांकरिया, सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

पूर्वोत्तर हलचल ब्यूरो

Popular Articles