Saturday, October 24, 2026

मणिपुर जातीय हिंसा के मद्देनज़र लखीपुर सह – जिले में आपसी सौहार्द व शांति कायम रखने पर बल, सभी समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक 

बैठक की तस्वीर।

मंगलवार को लखीपुर नगर पालिका के सभाकक्ष में लखीपुर सह जिला आयुक्त एवं लखीपुर पुलिस प्रमुख ने मणिपुर में हुई हिंसक घटना के प्रभाव को लेकर लखीपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ एक सभा का आयोजन की गई। उक्त सभा में लखीपुर के विभिन्न समुदायों, संगठनों के नेताओं ने भाग लिया। सभा में लखीपुर सह जिला आयुक्त की ओर से सभी को शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। सभा में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने लखीपुर क्षेत्र में आपसी एकता एवं सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया।

प्रत्येक समुदाय का एक दूसरे के साथ मधुर संबंध होना बताया। यह भरोसा दिलाया कि मणिपुर की आंच असम के लखीपुर में नहीं आएगी। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में कभी जातीय हिंसा नहीं है। भविष्य में नहीं होने का विश्वास व्यक्त किया। अफवाहों से दूर रहने और जागरूक रहने पर विशेष जोर दिया गया। शरारती तत्व भाईचारे को भंग करने के प्रयास कर सकते है, लेकिन सभी समुदाय का दायित्व बनता है कि हम सचेत रहे और उनके झांसे में आने से बचा जाए। सभा में लखीपुर एसडीपीओ पार्थ प्रतीम दोयारा ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने में सामूहिक सहयोग की कामना की। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े अथवा विषय परिस्थिति में कानून को हाथ में लेने की बजाय इसकी सूचना पुलिस को देने पर बल दिया।

जनता की ओर से लखीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर चेक पोस्ट के साथ लगातार गश्त की मांग उठाई गई। वहीं सोशल मीडिया में फैलाए जा रही अफवाहों के चंगुल बचने की सलाह दी गई। सभा लखीपुर के सह – जिला आयुक्त ध्रुबज्योति  पाठक ने कहा कि सभी को अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने का प्रयास करना चाहिए। प्रशासन उनके साथ है। सभा में सेवानिवृत्त सह जिलाधिकारी शांति कुमार सिंह,असम मणिपुरी विकास परिषद की अध्यक्ष रीना सिंह, लखीपुर एस टी बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल रंगमई, ह्मार सुप्रीम काउंसलर के अध्यक्ष एलटी ह्मार, अधिवक्ता संजय कुमार ठाकुर, लखीपुर एस सी बोर्ड के अध्यक्ष देबाशीष रॉय, नगरपालिका आयुक्त गुंजन कर, राजेश ग्वाला, लखीपुर थाना के  ओसी नीरज दोले सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles