Saturday, April 18, 2026

मध्यशहर सांस्कृतिक समिति की 76वीं साधारण सभा संपन्न, मूलचंद वैद को बनाया गया अध्यक्ष 

  • अभिषेक चक्रवर्ती सचिव और अद्वितीय देशमुख को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 

मध्यशहर सांस्कृतिक समिति की 76वीं साधारण सभा रविवार, 20 जुलाई को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंडित प्रशांत कुमार बोस ने की। सभा में 2024-25 के लिए महासचिव की आय – व्यय की रिपोर्ट सर्वसम्मति से स्वीकार की गई।

सभा में 2024 -25 के लिए कोषाध्यक्ष अद्वितीय देशमुख के बही खातों को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। 2025-26 के लिए एक नई समिति का पुनर्गठन किया गया। मूलचंद वैद को अध्यक्ष बनाया गया।

जबकि उपाध्यक्ष अजय चक्रवर्ती और प्रदीप चक्रवर्ती, सचिव अभिषेक चक्रवर्ती, सह – सचिव शुचिव्रत नंदी, कोषाध्यक्ष अद्वितीय देशमुख, सामाजिक मामलों के सचिव काशीनाथ भद्र, सह – सचिव दीपक चक्रवर्ती, संस्कृति विभाग की सचिव जयंती धर दास, सह – सचिव लवली साहा और रूमी नंदी, क्रीड़ा विभाग के सचिव असीम चक्रवर्ती, सह – सचिव देबांग्शु शर्मा और गौड़ प्रसाद कर को बनाया गया। इसके अलावा कई अन्य को भी कार्यकरिणी समिति में जोड़ा गया।

Popular Articles