Sunday, October 25, 2026

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मदन सुमित्रा सिंघल पत्नी सहित हुए सम्मानित 

 

महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के अवसर पर बराक घाटी के वरिष्ठ पत्रकार तथा समाजसेवी मदन सुमित्रा सिंघल एवं उनकी पत्नी का सम्मान किया गया। ज्ञातव्य हो कि अग्रवाल जाग्रति मंच की तरफ से बिलपार स्थित सभागार में महाराजा अग्रसेन जयंती का पालन किया गया।

Advertisement

बतौर मुख्य अतिथि सिंघल दीपक प्रज्वलित कर समारोह का श्रीगणेश किया। वह अपने पत्नी के साथ इस समारोह में उपस्थित रहे। महाराजा अग्रसेन को भोग लगाकर आरती की गई। मुख्य अतिथि सिंघल ने मूल्यवान वक्तव्य रखा। सामाजिक गतिविधियों में लीन रहने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

अध्यक्ष हीरा अग्रवाल ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि से मिली प्रेरणा के लिए आभार जताया। फिलहाल मानपत्र में वरिष्ठ पत्रकार सिंघल तथा उनकी पत्नी का विशेष रूप से उतरीय उपहार एवं सम्मान पत्र प्रदान कर एक साथ सम्मानित किया। इस दौरान अग्रवाल जाग्रति मंच की सदस्याएं ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Advertisement

इस मौके पर साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचारक संस्था ने अग्रवाल जाग्रति मंच को सर्वोच्च सम्मान समाज मित्र देकर सम्मानित किया जिन्होंने सामाजिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिलचर में स्थान,हासिल किया है। सभी बहनों को वात्सल्य उपहार में चॉकलेट वितरित की।

अग्रवाल जाग्रति मंच ने दो दिव्यांग भाईयों को अत्याधुनिक व्हील चेयर प्रदान की, जिसमें पोरिल रजवार कोइया चाय बागान तथा राम प्रसाद कुर्मी, सुरंग चाय बागान को भेंट की गई। सचिव गरिमा अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Popular Articles