- 24 मेधावी छात्रों, जिन्होंने कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, उन्हें समाजसेवी विजय चंद नाहटा द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच, सिलचर शाखा द्वारा इनसाइड एज क्रिकेट ग्राउंड में विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के 24 मेधावी छात्रों, जिन्होंने कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, उन्हें समाजसेवी विजय चंद नाहटा द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष विवेक जैन ने अपने उद्बोधन में कहा “प्रतिभा चाहे किसी भी क्षेत्र की हो, उसका सम्मान करना समाज का नैतिक कर्तव्य है।” इस अवसर पर पूर्वोत्तर प्रदेशीय मंडल–I के प्रांतीय सचिव मंदाक्ष गुलगुलिया, मंडल–I की कार्यकारिणी सदस्य सोनिया बगड़ा एवं मनोज सोनावत, तथा मंडल के स्थायी आमंत्रित सदस्य ललित बोथरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विशेष आभार संयोजक धीरज गुलगुलिया एवं अमन भूरा का रहा, जिनके सार्थक प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में समाजसेवी श्री विजय चंद नाहटा ने विद्यार्थियों के सम्मान में अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।


