- गांधी बाग़ में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
जनप्रिय गायक कलाकार जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन पर शनिवार को गांधीबाग सिलचर में आयोजित श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम में मारवाङी सम्मेलन सिलचर शाखा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विधायक दीपायन चक्रवर्ती कि उपस्थिति में आयोजित श्रद्धांजलि अनुष्ठान में मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद बैद,मंडलीय उपाध्यक्ष पवन जैन, मारवाड़ी सम्मेलन सिलचर शाखा के उपाध्यक्ष जय कुमार बरडिया,मंत्री प्रकाश चंद सुराना,सलाहकार विजय कुमार सांड,कमल सारदा,सहमंत्री पारस कुमार बरडिया,मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विवेक जैन,मंत्री विशाल सांड प्रमुख ने श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रिय कलाकार जुबिन गर्ग हर समाज के लिए,पूरे असम के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोकप्रिय कलाकार थे, उनकी मौत से आज हम सब निःशब्द हैं।
भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे एवं दुःख की इस घड़ी में हजारों लाखों प्रशंसकों व पारिवारिक जनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


