- ध्वजारोहण के पश्चात् मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों द्वारा गौशाला में गौ-सेवा कर पुण्य अर्जन का नेक कार्य किया गया
26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, सिलचर शाखा द्वारा गौशाला प्रांगण में ध्वजारोहण का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंडल-I के कार्यकारिणी सदस्य मनोज सोनावत, मंडल-I के स्थायी आमंत्रित सदस्य ललित बोथरा, शाखा अध्यक्ष विवेक जैन, सचिव विशाल सांड , उप सचिव रोहित दफ्तरी सहित मंच के सक्रिय सदस्यो में से राजेश पारेख, अमन भूरा, रोहन गुलगुलिया, सतीश काबरा, दीपक काबरा एवं अरुण सुराणा की गरिमामय उपस्थिति रही।

समाज के वरिष्ठजनों में श्री सांवर मल काबरा, पवन झांवर एवं श्री राजीव भूतोडिया की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही गौशाला के कर्मियों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।
ध्वजारोहण के पश्चात् मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों द्वारा गौशाला में गौ-सेवा कर पुण्य अर्जन का नेक कार्य किया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में नवनिर्मित कबूतरखाना एवं तुलादान स्थल का अवलोकन भी किया गया।
कार्यक्रम देशभक्ति, सेवा और सामाजिक समर्पण की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


