Monday, September 7, 2026

मारवाड़ी सम्मेलन शिलचर महिला शाखा ‘समाजमित्र’ सम्मान से अलंकृत, बहुआयामी प्रांतीय महिला अध्यक्ष संतोष शर्मा अनुभवी- मदन सुमित्रा सिंघल

  • साहित्य मित्र द्वारा अध्यक्ष एवं सचिव को उत्तरीय एवं मानपत्र देकर सर्वोच्च सम्मान ‘समाजमित्र’ प्रदान किया गया

मारवाड़ी सम्मेलन शिलचर महिला शाखा की औपचारिक बैठक जैन भवन सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सुंदरी देवी पटवा ने की। मंच पर वरिष्ठ सदस्या आशा देवी भूरा, सचिव हीरा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नैना बैद सहित सभागार में बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित थी।

सचिव ने संचालन करते हुए आगामी परियोजनाओं तथा रिजर्व फंड के लिए प्रस्ताव रखा जो सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। सभी महिलाओं में उत्साह देखा गया। मुख्य अतिथि पत्रकार एवं साहित्यकार तथा साहित्य मित्र, संस्था के अध्यक्ष मदन सिंघल एवं कोषाध्यक्ष सुमित्रा देवी सिंघल का अभिनंदन किया गया। उनके बारे में विवरण दिया गया। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रभाषा एवं अग्रोहा अग्रवाल अग्रसेन प्रचारक संस्था साहित्य मित्र द्वारा अध्यक्ष एवं सचिव को उत्तरीय एवं मानपत्र देकर सर्वोच्च सम्मान ‘समाजमित्र’ प्रदान किया गया।

बैठक में उपस्थित महिलाओं ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। मार्च माह में पूर्वोत्तर का सर्वाधिक लोकप्रिय आनंदित करने वाला 17 वां प्रांतीय अधिवेशन दो दिन सिलचर में आयोजित किया गया। जिसमें नवगठित महिला शाखा की 50 से अधिक महिलाओं ने दिन रात अतिथियों की सेवा की, उन्हें जो भी दायित्व दिया गया बङे समर्पण भाव से निभाया।

मदन सिंघल ने काव्य पंक्तियों से मातृशक्ति का नमन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा कोई भी सेवा कार्य से जुड़े परियोजना में यथाशक्ति सहयोग समर्थन देने का आश्वासन दिया। बिना मातृशक्ति एवं युवा शक्ति कोई भी आयोजन सफल नहीं हो सकता जिसमें शुरुआत मे ही आपने सराहनीय कार्य किया। समाज की अन्य महिलाओं से भी संपर्क करने उनके सुख दुख मे शामिल होने से महिला शाखा उन्नत होगी।

महिलाओं को बताया कि प्रांतीय महिला अध्यक्ष संतोष शर्मा अनुभवी एवं बहुआयामी प्रतिभा की धनि है उनके नेतृत्व मे काम करने से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। अंत में अध्यक्ष सुंदरी देवी पटवा ने साहित्य मित्र संस्था एवं मदन सुमित्रा सिंघल का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संस्था अभी नयी है, समय समय पर यथाशक्ति काम किया जायेगा। आपने हमारी सेवा का मूल्यांकन करते हुए सम्मान दिया अब और अधिक उत्साह से टीम जनहित के लिए काम करेगी।

मदन सुमित्रा सिंघल

 

Popular Articles