Sunday, September 6, 2026

मासिमपुर सुबेदार बस्ती में गीता पाठ का किया गया आयोजन, सौ से अधिक लोग एक साथ किया गीता पाठ

  • बतौर मुख्य वक्ता असम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. गोविंद शर्मा और मुख्य अतिथि बनदुर्गा मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित रामेश्वर शास्त्री रहे उपस्थित
  • वीडियो

मासिमपुर सुबेदार बस्ती में सौ कंठों से गीता पाठ का आयोजन किया गया। संस्कृत भारती, पूर्वोत्तर भारत एवं सरस्वती शिशु निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में गीता जयंती के अवसर पर रविवार, प्रातः 11 बजे सैकड़ों स्वरों द्वारा गीता पाठ का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता असम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. गोविंद शर्मा और मुख्य अतिथि बनदुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रामेश्वर शास्त्री ने संस्कृत भारती की पश्चिम कछार शाखा के बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के मासिमपुर सूबेदार बस्ती में वैदिक मंत्रोच्चार और गीता ध्यान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। सर्वप्रथम डॉ. बुद्धदेव पुरकायस्थ ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, तत्पश्चात सरस्वती विद्यानिकेतन की उच्चतर माध्यमिक शाखा के प्रभारी शिक्षक उज्ज्वल घोष और उनके शिष्यों ने गीता पाठ का अभ्यास कराया।

मुख्य वक्ता गोविंद शर्मा ने अपने संबोधन में संस्कृत भाषा तथा गीता ग्रन्थ पाठ पर जोर देते हुए कहा कि, गीता ने केवल हमारे धर्मग्रंथ है, बल्कि यह ज्ञान और विज्ञान का अथाह सागर है। हम हर सनातनी परिवार में नियमपूर्वक नित्य प्रति गीता ग्रन्थ का पाठ करना चाहिए। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि गीता का पाठ और सांस्कृतिक संवाद समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि अगर इसी प्रकार हम सब मिलकर कार्य करें तो कुछ ही दिनों में असम में संस्कृत भाषा हर परिवार तक पहुंचाया जा सकता है।

गुरुचरण राज्य विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. केशव लुइटेल, असम विश्वविद्यालय के संस्कृत अध्ययन केंद्र के शिक्षक डॉ. उत्तम पलोवार और संस्कृत भारती की क्षेत्रीय उपमंत्री कृष्णा सिन्हा डॉ. बुद्धदेव पुरकायस्थ, सरस्वती विद्यानिकेतन डोलू विज्ञान शिक्षक सुजॉय भट्टाचार्य, चन्द्रशेखर ग्वाला, सरस्वती शिशु निकेतन डोलु और विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय विद्यार्थियों ने मंगलाचरण, स्वागत गीत,एकल गीत एवं सामुहिक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी का मन को मोहा।

सरस्वती शिशु निकेतन का विद्यार्थी सौरभ ग्वाला ने शिव तांडव स्तोत्र पाठ किया। इलाके में प्रथम बार आयोजित इस कार्यक्रम में सिलचर सहित स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। क्षेत्र के दुर दराज के लोगों ने उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय की शिक्षिका पंचमी अधिकारी ने किया। अंत में चंद्र कुमार ग्वाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • चंद्रशेखर ग्वाला 

Popular Articles