- कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के विधिवत पूजन एवं अभिषेक से हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमान प्रकाश जी राठी एवं श्रीमती उमा राठी थे।
महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा नरसिंह अखाड़ा, तुल्लापट्टी मंदिर में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के विधिवत पूजन एवं अभिषेक से हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमान प्रकाश जी राठी एवं श्रीमती उमा राठी थे।

अभिषेक के पश्चात महेश वंदना का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। इसके उपरांत माहेश्वरी समाज के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाल ही की परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए। विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं समाजजनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।*इस अवसर पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री प्रकाश राठी, सचिव श्री पवन सारड़ा, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुधा मुंदड़ा, सचिव श्रीमती मुदिता राठी तथा माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री सतीश काबरा सहित माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा तथा सभी ने महेश नवमी के पर्व को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।


