दुर्गापूजा से पहले शहर के सड़कों के मरम्मतकरण का वादा
मुख्यमंत्री ने सिलचर के लिए बड़ी घोषणा की। शहर में सात किमी डबल डेकर का एलिवेटेड कॉरिडोर रोड निर्माण करने जा रही है। एक ही रोड के ट्रैफिक को अलग-अलग तरीके से डायवर्ट किया जा सकेगा। सिलचर शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने दो नए, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर रोड बनाने की योजना की घोषणा की। कछार जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है।
पूरे शहर को सात किमी के एलिवेटेड कॉरिडोर रोड में समाहित करने का मन है । 1200 ( बारह सौ ) करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट होगा। यह एक कठिन प्रोजेक्ट है । आज इसका पहला डेमोस्ट्रेशन किया गया। राइस नामक संगठन ने डीपीआर बनाया है । एलिवेटेड कॉरिडोर रोड दो भाग 3.5 – 3.5 में बनेगा । कैपिटल प्वाइंट से हैलाकांडी रोड के चितरंजन एवेन्यू प्वाइंट तक पहला चरण और दूसरे चरण का काम कैपिटल प्वाइंट से रामनगर तक होगा ।
सांसद और विधायकों अवगत है। उन्होंने दुर्गा पूजा से पहले सड़क संपर्क बढ़ाने और जनता की असुविधा को कम करने के उद्देश्य से कई बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें से उल्लेखनीय है सिलचर शहर में 13 प्रमुख सड़कों के लिए 13 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है । दुर्गा पूजा से पहले सात सड़कों का काम पूरा होने की उम्मीद है, जबकि बाकी छह सड़कों पर त्योहार के बाद काम शुरू होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री शर्मा ने क्षेत्र की कई प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर अपडेट प्रदान किए, जिसमें रंगिरखारी से सिलचर मेडिकल कॉलेज रोड का पुनर्निर्माण शामिल है, जिसे 1.5 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई है। 5.5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट को 30 सितंबर, 2024 तक पूरा किया जाएगा।
Advertisement

मुख्यमंत्री ने बीरबल बाजार से एसएमसीएच तक सड़कों के चौड़ीकरण के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का भी उल्लेख किया, जिसकी अनुमानित लागत 30.5 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने सिलचर-कलेन रोड पर शिवबाड़ी रोड के ज्वलंत मुद्दे को भी संबोधित किया, जहां 70 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी माइक्रो पाइल्स के साथ एक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। त्योहार के मौसम के दौरान सुचारू परिवहन सुनिश्चित करने के लिए इस परियोजना के साथ-साथ क्षेत्र में अन्य महत्वपूर्ण सड़क मरम्मत का काम दुर्गा पूजा से पहले पूरा होने की उम्मीद है।
इन व्यापक पहलों के साथ, डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम सरकार बराक घाटी के विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जिला ग्रंथागार, मिनी सचिवालय का काम चल रहा है। एसएमसीएच और सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशलिस्ट प्रोजेक्ट उनके ध्यान में हैं।
मुख्यमंत्री डॉ शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय बराक घाटी दौरे के दौरान उन्होंने तीनों जिलों विकास कार्य, शिलान्यास, उद्घाटन, विभिन्न कार्यक्रमों शिरकत की। दलीय, संगठनों व अन्य लोगों के साथ मिले और बातचीत की। सिलचर मेडिकल कॉलेज में एक 500 बेड का अस्पताल आगामी वर्ष 2025, नवंबर तक बन जाएगा । 1000 बेड का अन्य अस्पताल बनाने का विचार किया है । अस्पताल के पुराने भवनों को नष्ट कर नए निर्माण शुरू होगा । कैपिटल प्वाइंट से रंगीरखाड़ी तक 2.3 किमी का रास्ता है ।
एनएचआईडीसीएल इसे ठीक कर देगा । 3.63 करोड़ रुपए मंजूर किया गया है। एनएचआईडीसीएल ने भरोसा दिया है, पूजा से पूर्व यह काम पूर्ण हो जाएगा । रामनगर से रंगपुर तक 8.4 किमी रास्ते के काम के लिए ठेकेदार की नियुक्ति हो गई है। पर्याप्त राशि 6.25 करोड़ आवंटित किया गया है। वहीं असम मेघालय सीमा मालीडहर से बड़ापुर तक 28 किमी रास्ता 18 करोड़ रुपए का योजना बनाया गया है। टेंडर दो सितंबर से शुरू होगा ।
सिलचर शहर के रंगीरखाडी से सोनाबाड़ीघाट तक, 6.5 किमी, काम के लिए 37 करोड़ आवंटित किया गया है। काम एनएचआईडीसीएल को ही दिया गया है । पूजा के बाद भी विकास कार्य जारी रहेगा। संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंत्री जयंत मल्ल बरुआ, विधायक कौशिक राय, दीपायन चक्रवर्ती, मिहिर कांति सोम आदि की उपस्थिति रही।
योगेश दुबे


