- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , सिलचर शाखा के डाक्टरों के एक दल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के मासिमपुर गांव पंचायत अंतर्गत 1245 नं मासिमपुर बागान एल पी स्कूल में, यूस्थ अगेंस्ट सोसियल इविल्स (यासे) के प्रयास से एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र जांच परीक्षण का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , सिलचर शाखा के डाक्टरों का एक दल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सुबह दश बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में मासिमपुर बागान,मासिमपुर ग्रांट, सुबेदार बस्ती,मासुघाट आदि इलाकों से आए कुल,140 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई गई।

इसके अतिरिक्त शिविर में आए मरीजों में से 15 गरीब असहाय मरीजों का आयुष्मान भारत का कार्ड बनवाया गया। यासे के अध्यक्ष संजीव राय ने बताया कि उनका संगठन हमेशा ही पिछड़े ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविर,नेत्र परीक्षण शिविर, आदि जन गतिविधियों से समाज सेवा में एक अहम पहल करता आ रहा है।
यासे सदैव समाज के गरीब एवं पिछड़े हुए अंचलों में अपना सेवाएं प्रदान करता आ रहा है और आगे भी ऐसे ही समाज के साथ जुड़ा रहेगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बंदिता राय त्रिवेदी, गणेश मंडल, मनोज कालवार,शिबु री, गया प्रसाद भर सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
चन्द्रशेखर ग्वाला


