Saturday, April 18, 2026

राताबाड़ी के विधायक विजय मालाकार के एक बयान पर कांग्रेस ने की कड़ी निंदा, माफ़ी मांगने की मांग की 

  • फोटो परिचय : संजीव राय ( बाएं ) और विधायक विजय मालाकार ( दाएं ) 

राताबाड़ी के विधायक विजय मालाकार के एक बयान पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजीव राय ने कड़ी प्रतिक्रिया की है। कांग्रेस नेता राय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विधायक मालाकार ने एक ऐसा बयान दिया है, जो असंसदीय और असंवैधानिक है।

कांग्रेस नेता राय ने बताया कि गत कल श्रीभूमि जिले के पथारकांदी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत फकुआ में एक पार्टी की बैठक में राताबाड़ी के विधायक विजय मालाकार ने कहा था कि पहले फकुआ के लोग पाकिस्तान में थे (क्योंकि वे दक्षिण करीमगंज विधानसभा क्षेत्र में थे) लेकिन अंतिम परिसीमन के बाद वे अब हिंदुस्तान में हैं (क्योंकि अब वे पथारकांदी निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं)।

राज्य के एक विधायक की ओर से इस तरह के असंसदीय और असंवैधानिक बयान की हर तरफ से निंदा की जानी चाहिए। कांग्रेस इस तरह के बयान की निंदा करती है और तत्कालीन दक्षिण करीमगंज के लोगों के सामने सार्वजनिक रूप से उनसे माफी की मांग करती है। यहां तक कि असम के मंत्री कृष्णेंदु पॉल भी बैठक के दौरान मौजूद थे, उनकी चुप्पी को भी इस अवांछित बयान का समर्थन माना जा सकता है। हो सकता है विधायक का दिया गया बयान दो संप्रदाय के सन्दर्भ में दिया गया हो, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे को अब लपक लिया है।

जैसा कि कुछ महीनों से देखा जा रहा है कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा पाकिस्तान – बांग्लादेश से संबंधित मुद्दों से निपटने में व्यस्त हैं। एक क्षेत्र जो आजादी के बाद से भारत का हिस्सा है, उसे किसी विधायक द्वारा पाकिस्तान कैसे कह सकता है? दक्षिण करीमगंज के लाखों सम्मानित मतदाताओं का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसलिए कांग्रेस पार्टी यह मांग करता है कि विधायक मालाकार से तुरंत ‘सार्वजनिक रूप से माफी’ मांगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को इस संबंध में सकारात्मक कदम और कड़ी कार्रवाई के साथ आगे आना चाहिए।

Popular Articles