Monday, September 7, 2026

रैट होल माइन्स के खिलाफ असम सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई, अब तक 11 गिरफ्तार 

दिमा हसाओं पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

रैट होल माइन्स के खिलाफ असम सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। असम के दिमा हसाओ के पुलिस अधीक्षक मयंक कुमार झा ने बताया कि उमरंगसो खदान हादसे में कार्रवाई हुई है। असम के डीजीपी के निर्देश पर जिले के सभी रैट होल माइन्स को सील करने और खदान स्थलों पर मौजूद सभी उपकरणों को नष्ट करने तथा जब्त करने के लिए एक बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।

Sl. No

Name and address of arrested accused person

1

Phunesh Nunisa (39yrs) S/O- Khetri Nunisa, Vill- Nobdi Langting, PS- Maibang, Dist- Dima Hasao.

2

Rono Bhadra Hasnu (39yrs) S/O. Bhadra Mohan Hasnu R/O. Umrangso Town, Near Sengya Tularam Clube, PO/PS Umrangso M/No 8472813832, Dima Hasao District.

3

Dildar Hussain (41yrs) S/O. Samsul Haque, R/O. Dighaliati, Jamuguri, PO. Alitangani, PS. Juria, Nagaon, M/No.9365162589, Nagaon District.

4

Bipul Purusa (66yrs) S/O. Binoy Chandra Purusa, Permanent Add. Haflong Town, Block-III, Convent Road, PS- Haflong, Present Address- Haflong Bazar, Near Mahindra Market, PS- Haflong, M/No.9435719876

5

Md. Abdul Hannan Laskar (46 yrs) S/O- Md. Aftab Uddin Laskar, R/O- 3Kilo Bazar, Backyard of Bimal Hotel, PO/PS- Umrangso, Dima Hasao District.

6

Sumanjit Langthasa (33yrs), S/O- Sri Santanu Langthasa of Dima Haflai, PS- Maibang, Dist- Dima Hasao.

7

Santosh Gurung (26yrs), S/O- Lt. Narayan Gurung, Present Add. Assam Coal Quarry, Charali, PS- Umrangso, Dist- Dima Hasao. Permanent Add. – Umrangso, Langchurai, PS- Umrangso, Dist- Dima Hasao

8

Afjal Hussain (24yrs), S/O- Abdul Karim of Nahor Gaon, PS- Doboka, Dist- Hojai

9

Enam Uddin (35yrs), S/O- Lt. Abdul Khalik of Lanka, Nakhuti, No.01, Sarthe Gaon, PS- Lumding, Dist- Hojai.

10

Mon Bahadur Rai, S/O- Lt. Maila Rai, Present Add.- Assam Coal quarry Block No. 10, PS- Umrangso, Dist- Dima Hasao. Permanent Add.- Jiribasa Nepali Gaon, PO- Hawaipur, PS- Kheroni

11

Bikram Girisa (31yrs), S/O- Lt. Pradip Girisa, Vill- Hajadisa Pt-II, PS- Maibang, Dist- Dima Hasao.

 

पुलिस अधीक्षक झा ने कहा कि हमने सभी रैट होल माइन्स को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरी प्रक्रिया में समय लगेगा, क्योंकि रसद की आवश्यकता बहुत ज्यादा है। हमने ऐसी खदानों तक पहुंच को प्रतिबंधित करके उपकरणों को नष्ट और जब्त करने शुरुआत की है।

मालूम हो कि तीन दिन पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की नेतृत्व वाली असम सरकार ने उमरंगसो कोयला खदान हादसे की जांच ज्यूडिशियल और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम से करवाने की घोषणा की थी।

सरकार सभी पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजा देने के साथ ही सभी 220 ऐसी ही खदानों को बंद करने का भी फैसला लिया गया है। उमरंगसो कोयला खदान में रेस्क्यू जारी है। राज्य के खान एवं खनिज मंत्री कौशिक राय लगातार अपनी नज़र बनाए हुए हैं। रेस्क्यू समय कई दिनों तक घटनास्थल पर उपस्थित रहे।

6 जनवरी को दीमा हसाओ जिले में 3 किलो उमरंगसो की कोयला खदान में पानी भर गया था। जिसमें 9 मजदूर फंस गए थे। अब तक 4 मजदूर के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 5 मजदूरों का कोई पता नहीं चल सका है।

योगेश दुबे

Popular Articles