Saturday, April 18, 2026

लखीपुर में मंत्री कौशिक राय ने ‘निजुत मोइना असोनी’ 2.0 के तहत फार्म वितरण किया शुरू 

  • कम उम्र में लड़कियों की विवाह पर अंकुश लगाने के साथ उन्हें शिक्षित करना है उद्देश्य

लखीपुर के नेहरू कॉलेज में असम के मंत्री कौशिक राय ने  ‘मुख्यमंत्री निजुत मोइना असोनी’ 2.0 (एमएमएनएमए 2.0) फार्म वितरण शुरू किया। सरकार का मुख्य उद्देश्य कम उम्र में लड़कियों की विवाह पर अंकुश लगाने के साथ उन्हें शिक्षित करना है।

मालूम हो कि असम सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6 अगस्त से ‘मुख्यमंत्री निजुत मोइना असोनी’ 2.0 (एमएमएनएमए 2.0) के तहत मुफ्त फॉर्म वितरण शुरू कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य पात्र छात्राओं को आवेदन पत्र उपलब्ध कराकर 10 लाख लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है। इसी क्रम में क्षेत्र के एस एम देव कॉलेज,गर्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जोगाई मथुरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,पालरबंद गार्डन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तथा विन्नाकांदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निजुत मोइना असोनी का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर राज्य के मंत्री तथा क्षेत्र के विधायक कौशिक राय की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा लखीपुर सह – जिले के आयुक्त ध्रुवज्योति पाठक, नेहरू कॉलेज के प्रधानाचार्य शुभजीत चक्रवर्ती विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुरुआत में गुवाहाटी विश्वविद्यालय से मुख्यमंत्री का निजुत मोइना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानाचार्य शुभजीत चक्रवर्ती ने अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा का इस पहल को सराहना करते हुए क्षेत्र के विधायक तथा राज्य के मंत्री कौशिक राय की लगन और मेहनत का भी जिक्र किया।

उन्होंने इस दिन की सभा उद्देश्य सविस्तार बयान किया। मंत्री कौशिक राय ने अपने संबोधन कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा ने पिछले वर्ष 8 अगस्त को पूरे राज्य में इसकी शुरुआत की थी। पिछले वर्ष इस निजुत मोइना असोनी के ज़रिए 1 लाख 60 हज़ार 80 छात्राएं उपकृत हुई थी। इस वर्ष नेहरू कॉलेज में 826,एस एम देब कॉलेज में 119,जोगाई मथुरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 137 छात्राओं को इस असोनी प्रपत्र दिए गए।  क्षेत्र के उल्लिखित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच इस योजना के फार्म वितरित किए जाएगें।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा को इस तरह की परियोजना शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया ताकि लड़कियों के माता-पिता कठिनाइयों के कारण अपनी बेटियों की पढ़ाई बीच में न रोकें, लड़कियां शिक्षा के अपने सपने पूरे कर सकें, ताकि लड़कियों के सपने साकार हों। उच्चतर माध्यमिक छात्राओं को रू.1,000 , स्नातक छात्राओं को रू.1,250 विश्वविद्यालय के छात्राओं को रू. 2,500 , और एकमुश्त अनुदान चाहने वालों को रू. 10,000 का धनराशि दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्रा को यह राशि उसके बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी। लखीपुर के सह-जिला आयुक्त ध्रुवज्योति पाठक ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles