Sunday, September 6, 2026

लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में आरंभ हुआ ‘मुख्यमंत्री चाय जनगोष्ठी एवं आदिवासी फुटबॉल प्रतियोगिता’, 27 चाय बागानों की टीमें ले रही हिस्सा 

  • मंत्री कौशिक राय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और खेल विकास पहलों के परिणामस्वरूप, आज चाय बागानों के युवा नई पहल के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

असम की चाय बागानों में खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री चाय जनगोष्ठी एवं आदिवासी फुटबॉल प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा। इस क्रम में राज्य के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में लाबक चाय बागान खेल मैदान में ‘मुख्यमंत्री चाय जनगोष्ठी एवं आदिवासी फुटबॉल प्रतियोगिता’ ‘2025 – 2026 का शुभारंभ स्थानीय विधायक तथा राज्य के मंत्री कौशिक राय ने किया।

इस आयोजन से चाय बागानों के युवाओं को खेल के क्षेत्र में और अधिक प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। अंडर-17 बालक स्पर्धा, विधानसभा स्तरीय इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 27 चाय बागान समुदाय से 27 टीमें भाग ले रही। राज्य के मंत्री कौशिक राय ने फुटबॉल को किक मारकर प्रदर्शनी मैच का शुरुआत किया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत कल 9 दिसंबर, मंगलवार से होगा। इस अवसर पर मंत्री राय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और खेल विकास पहलों के परिणामस्वरूप, आज चाय बागानों के युवा नई पहल के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

फुटबॉल प्रतियोगिता उनके नेतृत्व में चाय-जनजाति समुदाय की प्रतिभा को निखारने के लिए उपलब्ध हुए अमूल्य अवसर का एक ज्वलंत उदाहरण है। खेलकूद के क्षेत्र में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। पहले प्रदर्शनी मैच का आनंद उठाने के लिए मैदान के बाहर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी जुटे। इसके पूर्व चाय बागान संस्कृति से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य और गीत का आयोजन लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर सह- जिला आयुक्त ध्रुबज्योति पाठक, कछार जिला परिषद के उपाध्यक्ष  देबज्योति बाउरी, चाय बागान प्रबंधक एल.बी. सिंह और एस.एस. पुंडरीक, जिला परिषद अध्यक्ष कंकण नारायण सिकदार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर सहित अन्य की उपस्थिति रही। मंच का संचालन दुलन बाउरी ने किया।

  • समाचार संपादनयोगेश दुबेसमाचार संग्रहचंद्रशेखर ग्वाला 

Popular Articles