Monday, September 7, 2026

वरुण कानू ने आईआईटी मुंबई से प्राप्त की पीएचडी की उपाधि

  • बाबुल नारायण कानू और श्रीमती उर्मिला कानू के पुत्र है वरुण

करीमगंज जिले के ईचाबिल चाय बागान निवासी आईटीआई श्रीकोना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशिक्षक, बराक चाय श्रमिक यूनियन के सम्पादक बाबुल नारायण कानू और श्रीमती उर्मिला कानू के पुत्र वरुण कानू ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (आईआईटी, मुंबई) से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।  ध्यान दें कि पीएचडी में उनके शोध का विषय था – एक्सपीरिमेन्टल इन्वेस्टिगेशन ऑफ वेरिअस पोटेन्शियल ट्रीटमेंट मेथाडस फार डायपर वास्ट। गत 24 अगस्त को संस्थान के 62वां दीक्षांत समारोह के दौरान यह उपलब्धि उन्हें प्राप्त हुआ।

Advertisement

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के प्रोफेसर अनुराग गर्ग के गाइडेंस में पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के तहत उनका ये शोध था। वरुण की सफलता से उनके परिवार के अलावा उनके दोस्त और परिजन भी खुश हुए और उन्हें बधाई दी।

इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक तथा असम चाय निगम के अध्यक्ष व बराक चाय श्रमिक यूनियन के महासचिव राजदीप ग्वाला ने वरुण को बधाई और शुभकामनाएं दीं। वरुण की इस उपलब्धि से चाय बागान ही नहीं बल्कि पुरे समाज का नाम गर्व से ऊंचा हुआ है। एक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

 

Popular Articles