- मंत्री कृष्णेंदु पाल अपने वक्तव्य में सांसद परिमल के भाषण पर बखूबी जवाब दिया
धोलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक निहार रंजन दास ने बराक घाटी विकास विभाग के मंत्री कौशिक राय के जमकर कसीदे काढ़े। मंच पर आसीन सिलचर के सांसद परिमल शुक्लवैद हक्के बक्के विधायक दास के संबोधन को ध्यान से सुन रहे थे। मौका था धोलाई सह – जिले के कार्यालय उद्घाटन का। मुख्य अतिथि मंत्री कृष्णेंदु पाल, विशिष्ट अतिथि सांसद शुक्लवैद, सिलचर विधायक दीपायन चक्रवर्ती सहित अन्य कई गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद थे।
VIDEO
विधायक दास ने अपने वक्तव्य में मंत्री कौशिक राय का जमकर गुणगान किया। उन्होंने कहा कि सह – जिले के रूप में धोलाई को देख पा रहे हैं, तो उसके लिए मंत्री कौशिक राय की सराहना करनी होगी। मंत्री राय की बदौलत ही धोलाई वासियों के सपने साकार हुए। विधायक दास ने मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा और मंत्री कौशिक राय का आभार व्यक्त किया। मंत्री कौशिक राय धोलाई के विकास के लिए चिंता भावना रखते हैं।
विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं धोलाई को मिला है। कांग्रेस शासनकाल में धोलाई की जनता ने सब – डिवीजन की मांग में आंदोलन किया। क्षेत्र के तत्कालीन विधायक तथा वर्तमान सांसद परिमल के नेतृत्व में कई मर्तबा आंदोलन हुआ। मांग को अनसुना कर दिया गया। दास ने कहा वह विधायक होने के बाद सर्किल ऑफिस की मांग को आगे बढ़ाया। मंत्री कौशिक राय के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा जब मिले तब इस बात को रखा कि धोलाई क्षेत्र में सर्किल आफिस की ज़रूरत है।
लेकिन मुख्यमंत्री ने तब संकेत दिया उनका क्षेत्र सह – जिले के रूप में मर्यादा हासिल करेगा।धोलाई विधायक दास ने इसे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए “ऐतिहासिक दिन” बताया। उन्होंने घोषणा की कि असम सरकार ने धोलाई में सड़कों के निर्माण के लिए असम माला योजना के तहत पहले ही 50 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं और बेरोजगार युवाओं को तकनीकी कौशल से लैस करने के लिए एक अंचल कार्यालय, 50 बिस्तरों वाला अस्पताल, एक नगरपालिका बोर्ड और एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए काम करने का संकल्प लिया है।
विधायक दास के वक्तव्य में मंत्री कौशिक राय गुणगान सांसद परिमल ने ध्यान से सुना। सांसद महोदय अपने भाषण में कटाक्ष भी किए। परिमल ने अपने संबोधन में यह कह कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने 23 अगस्त 2023 में धोलाई को सह जिले के रूप में अपने कैबिनेट में प्रस्ताव लेकर मर्यादा दिया था और 28 अगस्त 2024 को राज्यपाल ने अधिसूचना जारी किया था। दो वर्ष बाद 12 अगस्त 2025 को कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। हालांकि मंत्री कृष्णेंदु पाल अपने वक्तव्य में सांसद परिमल के भाषण पर बखूबी जवाब दिया।
मंच के सामने बैठी जनता भी बड़े चाव से सुन रही थी और उनके वक्तव्य के मायने भी भली भांति समझ पा रही थी। मंत्री पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा धोलाई क्षेत्र को हमेशा तवज्जो दिया है। उन्होंने बताया कि असम सरकार ने धोलाई के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 50 करोड़ मंजूर किए हैं। जबकि पाथरकांदी के लिए केवल 30 करोड़ मंजूर हुए। गौरतलब है कि यह सभी जानते है कि विधायक दास सांसद परिमल के करीबी माने जाते है। राजनीति में कब किसकी तरफदारी की जाए, यह अनिश्चित होता है। विधायक दास का अचानक मंत्री राय का गुणगान करना पब्लिक के बीच एक अलग ही अटकलों को हवा दे दी है। हिंदी में एक कहावत है समझदार के लिए इशारा ही काफी है।


